योगवाही औषधी
योगवाही औषधी उस औषधी को कहते हैं, जो अन्य औषधियों की क्रिया को बढ़ाती हैं। ऐसी औषधियों को 'बायो-इन्हैन्सर्स (Bio-enhancers)' कहा जाता है।परन्तु, प्रश्न यह है कि ये औषधियाँ ऐसा कैसे करती हैं?
योगवाही (Bio-enhancers) औषधियों की क्रिया के सम्भावित तरीके हैं -
1. कुछ योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ आंतों की कला (Intestinal mucosa) में उनके पारगमन (Transportation) को सरल बनाकर, आंतों से अन्य औषधियों के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाने में सहायता करती हैं।
2. कुछ योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ अन्य औषधियों के देह में क्रियाशील तत्वों (Bioactive compounds) के विनाश (Destruction) को रोकती हैं, जिससे उन्हें कार्य करने के लिए अधिक समय और क्षमता मिलती है।
3. कुछ योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ मल-पित्त (Bile) और मूत्र (Urine) के माध्यम से औषधियों के देह में क्रियाशील तत्वों (Bioactive compounds) के अवशोषण को कम करती हैं।
4. कुछ योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ अन्य दवाओं को रक्त में प्लाज्मा प्रोटीन के साथ जुड़ने से रोकती हैं, जिससे उन औषधियों के देह में क्रियाशील तत्वों (Bioactive compounds) को मुक्त (Free) और सक्रिय (Active) रहने में मदद मिलती है।
5. कुछ योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ अपनी सहक्रियात्मक क्रिया (Synergistic action) द्वारा अन्य औषधियों की क्रियाओं को बढ़ा सकती हैं।
*प्रमुख योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ*
योगवाही के रूप में वैज्ञानिक रूप से सिद्ध प्रमुख औषधीय जड़ी-बूटियों में शामिल हैं -
*1. पिप्पली (Pippali)*
1929 में, बोस ने बताया कि वासा की पत्तियों में पिप्पली मिलाने से वासा की श्वासहर क्रिया बढ़ जाती है।
1979 में, आर.आर.ऍल., जम्मू के तत्कालीन निदेशक डॉ. सी.के. अटल ने बताया कि पिप्पली में एक सक्रिय यौगिक पाइपरीन (Piperine) अन्य औषधियों की क्रियाओं को बढ़ाता है। उन्होंने पहली बार पाइपरीन (Piperine) में इस क्रिया के लिए बायो-ऍन्हान्सर (Bio-enhancer) शब्द का प्रयोग किया।
पिप्पली का उपयोग अकेले पिप्पली चूर्ण के रूप में किया जाता है, साथ ही मारिच और शुण्ठी के मिश्रण में त्रिकटु के रूप में भी किया जाता है।
*2. मरिच (Marich)*
चूंकि पाइपरीन (Piperine) मरिच में भी मौजूद रहता है, इसलिए यह भी अपनी योगवाही (Bio-enhancer) क्रिया के कारण सुर्खियों में आ गई।
मरिच को अकेले ही मरिच चूर्ण के रूप में प्रयोग किया जाता है। हालाँकि, इसका उपयोग मुख्य रूप से पिप्पली और शुण्ठी के मिश्रण में, त्रिकटु के रूप में किया जाता है।
*3. शुण्ठी (Shunthi)*
डॉ. सी.के. अटल जी ने यह भी पाया कि शुण्ठी भी अन्य औषधियों की क्रिया को बढ़ाती है। और, इस प्रकार शुण्ठी को भी योगवाही (Bio-enhancers) औषधी के रूप में स्वीकार किया गया।
शुण्ठी का प्रयोग अकेले शुण्ठी चूर्ण के रूप में किया जाता है, साथ ही, त्रिकटु चूर्ण के एक घटक के रूप में भी किया जाता है।
*4. हरिद्रा (Haridra)*
हरिद्रा एक अन्य प्रमुख योगवाही (Bio-enhancers) औषधी है। हरिद्रा में इस क्रिया के लिए जिम्मेदार मुख्य क्रियाशील तत्व (Bioactive compound) करक्यूमिन (Curcumin) है।
हरिद्रा का उपयोग चूर्ण, क्वाथ, घन टैब्लॅट आदि के रूप में किया जाता है।
*5. मधुयष्टी (Madhuyashti)*
मधुयष्टी एक और प्रमुख योगवाही (Bio-enhancers) औषधी है, जिसका मुख्य क्रियाशील तत्व (Bioactive compound) ग्लिसीराइज़िन (Glycyrrhizin) है।
मधुयष्टि का उपयोग चूर्ण, क्वाथ और घन टैब्लॅट के रूप में किया जाता है।
*6. रसोन (Rasona)*
रसोन एक और महत्वपूर्ण योगवाही (Bio-enhancers) औषधी है। इसका प्रमुख क्रियाशील तत्व (Bioactive compound) ऍलिसिन (Allicin) है।
रसोन का उपयोग कच्ची कली, कल्क, सूखे चूर्ण तथा घन टैब्लॅट के रूप में किया जाता है।
*योगवाही (Bio-enhancers) औषधियों के लाभ*
चूँकि योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ, अन्य औषधियों की प्रभावशीलता को बढ़ाती हैं, इसलिए वे आयुर्वेद में एक विशेष स्थान रखती हैं। वे कई तरह से सहायता करती हैं -
1. योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ अन्य औषधियों की क्रियाओं (Actions) को अधिकतम (Optimual) और तेज़ (Fast) बनाती हैं।
2. योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ, अन्य औषधियों की मात्रा (Dosage) व सेवन की आवश्यकता (Frequency) को कम करने में मदद करती हैं।
3. योगवाही (Bio-enhancers) औषधियाँ चिकित्सा की कुल लागत (Total cost of treatment) को कम करने में मदद करती हैं।
*निष्कर्ष (Conclusion)*
आयुर्वेद चिकित्सकों को जब भी और जहां भी सम्भव हो, योगवाही (Bio-enhancers) औषधियों का उपयोग करना चाहिए।
Comments
Post a Comment