Posts

Showing posts from December, 2023

कर्म क्या है....?

 कर्म क्या है....? 〰️〰️🌼〰️〰️    कर्मों को एक वर्गीकरण के अनुसार  तीन प्रकार का बताया गया है।  ये तीन प्रकार है-- 1. कायिक 〰️〰️〰️ कायिक कर्म उन कर्मों को कहा जाता है जो काया या शरीर द्वारा किये जाते है।  2. वाचिक  〰️〰️〰️ जो कर्म वचन या वाणी द्वारा किये जाते है उन्हें वाचिक कर्म कहा जाता है। 3. मानसिक 〰️〰️〰️〰️ मन से सम्पन्न होने वाले कर्म मानसिक कर्म कहलाते है।  इससे भिन्न गीता मे क्रमशः 3 प्रकार के कर्म का उल्लेख किया गया है।  1. सात्विक कर्म  〰️〰️〰️〰️〰️ जो कर्म शास्त्र विधि से नियत किया हुआ और कर्तापन से अभिमान से रहित, फल को न चाहने वाले पुरुष द्वारा बिना राग द्वेष से किया हुआ है वह कर्म सात्विक कर्म कहा जाता है (गीता 18:24)।  2. राजस कर्म  〰️〰️〰️〰️〰️ जो कर्म बहुत परिश्रम से युक्त है तथा फल को चाहने वाले अहंकार युक्त पुरूष द्वारा किया जाता है, वह कर्म राजस कर्म कहलाता है। (गीता 18:25)  3. तामसिक कर्म  〰️〰️〰️〰️〰️ जो कर्म परिणाम हानि, हिंसा और सामर्थ्य को न विचारकर केवल अज्ञान से आरंभ किया जाता है, वह कर्म तामस कर्म क...