Posts

Showing posts from May, 2023

सूर्य और वास्तु

 कौन सा समय किस काम के लिए होता है शुभ? सूर्य, वास्तु शास्त्र को प्रभावित करता है इसलिए जरूरी है कि सूर्य के अनुसार ही हम भवन निर्माण करें तथा अपनी दिनचर्या भी सूर्य के अनुसार ही निर्धारित करें। 1👉 सूर्योदय से पहले रात्रि 3 से सुबह 6 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस समय सूर्य घर के उत्तर-पूर्वी भाग में होता है। यह समय चिंतन-मनन व अध्ययन के लिए बेहतर होता है। 2👉 सुबह 6 से 9 बजे तक सूर्य घर के पूर्वी हिस्से में रहता है इसीलिए घर ऐसा बनाएं कि सूर्य की पर्याप्त रौशनी घर में आ सके। 3👉 प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक सूर्य घर के दक्षिण-पूर्व में होता है। यह समय  भोजन पकाने के लिए उत्तम है। रसोई घर व स्नानघर गीले होते हैं। ये ऐसी जगह होने चाहिए, जहां सूर्य की रोशनी मिले, तभी वे सुखे और स्वास्थ्यकर हो सकते हैं। 4👉 दोपहर 12 से 3 बजे तक विश्रांति काल(आराम का समय) होता है। सूर्य अब दक्षिण में होता है, अत: शयन कक्ष इसी दिशा में बनाना चाहिए। 5👉 दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक अध्ययन और कार्य का समय होता है और सूर्य दक्षिण-पश्चिम भाग में होता है। अत: यह स्थान अध्ययन कक्ष या पुस्तकालय के लिए ...

लीवर में गर्मी होना किसे कहते हैं

  गर्मियों में नंगे  सिर घूमने से या कभी कभार  खाना पुरा ना खाने या भूखा रहने से ,पानी ना पीने से लिवर में गर्मी पड़ जाती हैं, कुछ लोग गर्मी दूर भगाने के लिए ठंडी चीजें खाते हैं जिससे कफ पड़ जाता है  लिवर  एक जूस  बनाता है जिसे bile कहते हैं यह जाकर पित्ताशय में जमा हो जाता है जब भी हम पर खाना खाते हैं तो उसमें जो भरी फैट कंटेंट है उसे पचाने के लिए वह पेट में थोड़ा थोड़ा गिरता है  यह काफी बार बहुत ज्यादा बन जाता  है काफी बार यह बन  कर गाल  ब्लैडर में ही स्टोर  हो जाती है जिससे आंखें पीली हो जाती  हैं, शरीर भारी हो जाता है और पच कर भी यह खून में पहुंचता है क्योंकि जब रस के बाद रक्त बनेगा तो उसमे रस के गुण रक्त में जायेंगे |  यही  मलद्वार के  पास पहुँच जाता है ,इसलिए   पेशाब और मल का पीला रंग आता है |   जब यह शरीर में ज्यादा होने लगता है तो हमारे शरीर में गर्मी होने लगते हैं कहने में इसे  तेजाब कह दो, पाचक रस कह दो,आग  कह लो, अपने दिमाग को समझाने के लिए उसको कुछ भी कह सकते हैं|...

एलर्जी ( Allergy ) व अतिसंवेदनशीलता (Oversentiveness)

 ------------------------------------ किसी भी चीजो का अनुभव करना संवेदनशीलता कहलाता है और जो रोगी अधिक संवेदनशील होता है उसे छोटी सी चीज भी बहुत बड़ी महसूस होती है ,अधिक संवेदनशीलता होने के कारण रोगी के रोग ग्रस्त स्थान पर हल्का सा छू देने से भी तेज दर्द होता है और छू जाने के डर से भी रोगी काँप उठता है इस तरह हल्का सा छूने से उतपन्न दर्द आदि को ही संवेदनशीलता कहते है | कभी - कभी संवेदनशीलता गंभीर परेशानी का सबब बन जाती है ,जब हमारा शरीर किसी पदार्थ के प्रति अतिसंवेदनशीलता दर्शाता है तो इसे एलर्जी कहा जाता है और जिस पदार्थ के प्रति प्रतिक्रिया दर्शाई जाती है उसे एलर्जेन कहा जाता है. इस रोग के कारण रोगी के शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते है और कभी-कभी तो इन दानो के साथ शरीर में खुजली भी मचने लगती है.इस रोग के कारण कभी-कभी रोगी के गाल तथा शरीर की त्वचा शुष्क हो जाती है. एलर्जी के कारण शरीर पर होने वाली आम प्रतिक्रियाएं अस्थमा (asthma ),राइनाइटिस (नासा शोध ),एक्जिमा (शरीर पर दाग धब्बे निकल जाना ),माइग्रेन (आधे सर का दर्द ),पाचन संबंधी विकार (भोजन पचने में परेशानी ).इसके अलावा इस रोग के ...

सप्तधातु और रोग निवारण

 धातुओं की संख्या शरीर में धातुएँ सामान्यतः सात होती है-रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मजा और शुक्र। ये सभी दोषों द्वारा दूषित की जाती है अतः दूष्य कहलाती है। यद्यपि इन सातों धातुओं के कार्य पृथक्-पृथक् रूप से भिन्न्ा-भिन्न्ा होते हैं, किन्तु धारण और पोषाण का कार्य सामान्य होने से इन्हें धातु की संज्ञा दी है। ये सातों धातुएँ अपने-अपने भिन्न्ा कर्मों के द्वारा शरीर का उपकार करती हुई शरीर को स्थिरता व दृढ़ता प्रदान करती है। भिन्न्ा-भिन्न्ा रूप से किये जाने वाले इन सातों धातुओं के सभी प्रकार के कार्यों का अंतिम परिणाम एक ही होता है, वह है शरीर को धारण व पोषाण प्रदान करना। अतः इन सातों को धातु कहा गया है। रस धातु सातों ही धातुओं में रस की गणना सबसे पहले की गई है, इस दृष्टि से यह सभी धातुओं में महत्त्वपूर्ण व अग्रणी माना जाता है। इसका एक कारण है कि रस के द्वारा ही समस्त धातुओं का पोषाण होता है। इसके अतिरिक्त रस के माध्यम से ही सम्पूर्ण शरीर में रक्त का परिभ्रमण होता है। रस धातु का निर्माण मुख्य रूप से उस आहार रस के द्वारा होता है, जो जाठराग्रि के द्वारा परिपक्क हुए आहार का परिणाम होता है।...