Posts

Showing posts from March, 2023

Fever / बुखार -उपवास

 अक्षि कुक्षि भवा रोगा, प्रतिश्याय व्रण ज्वरा पंच एते पंच रात्रेण, प्रशम यान्ति लंघनात.!! आयुर्वेद में बताये गये इस सूत्र का विवरण को अब आधुनिक वैज्ञनिकों ने माना है आँख, पेट, प्रतिश्याय , घाव , ज्वर (बुखार ) इन पाँचों रोगों की चिकित्सा मे इन रोगों की शरूआती अवस्था मे ही अगर पाँच दिन उपवास (सम्पूर्ण रुप से अन्न का त्याग ) कर लिया जाये तो इनसे , और इनसे आगे होने वाले उपद्रवो से पूर्ण रुप से बचा जा सकता है. इस दौरान ज़रूरत के हिसाब से गुनगुना पानी पी सकते है. FASTING: : In fevers, and all inflammatory diseases, fasting, absolute diet or what traditional physicians used to call it- antiphlogistic regimen is a matter of first importance. As a rule, nature herself points out this remedy. When animals have any malady, they stop eating. Loss of appetite is a symptom of disease and it; it points also to the mode of cure. Scientists of ayurved understand it very well. Not only the stomach has rest, but all organs of nutrition, and the nerves which produce their action. When we stop food in ...

IBS/ Irritable_Bowel_Syndrome/ग्रहणी/संग्रहणी/Colitis /कोलाइटिस

  लक्षण-इसके लक्षण अलग अलग व्यक्तियों में अलग अलग दिखते हैं लेकिन कुछ लक्षण जोकि सभी में एक जैसे ही होते हैं वो निम्न हैं- 1) पेट दर्द- कुछ व्यक्तियों को पेट दर्द होता है और यह दर्द कभी चुभने जैसा होता है और कभी मरोड़ जैसा। 2)पेट फूलना- थोड़ा भोजन करने पर ही या अक्सर भोजन बिना किये भी लगता है कि पेट भरा हुआ है और भूख नहीं लगती। 3)कब्ज- कुछ व्यक्तियों को बहुत दिनों से कब्ज की शिकायत रहती है और यदि ध्यान से देखें तो उनका मल पानी मे डूब जाता है। 4)पतली दस्त- किन्हीं किन्हीं को अक्सर पतली दस्त होने लगती है और इससे उनका वजन भी कम होने लगता है। 5)अत्यधिक डकार- ऐसे व्यक्तियों को अक्सर बार बार डकार आती रहती है और किन्हीं लोगों को तो लगता है कि गैस उनके शरीर मे फँसी हुई है और वो जहाँ भी दबाते है तो गैस डकार के रूप में बाहर निकलती है। 6)असामान्य मल/ मल का स्वरूप बिल्कुल असामान्य होता है, किन्हीं को कभी पतला कभी रूखा मल निकलता है किन्ही को आँव के साथ मल आता है और मल त्याग के समय पेट दर्द भी होता है। 7)कुछ लोगों को भोजन करते ही मल त्याग की इच्छा होने लगती है। 8)तनाव -जिनको उपरोक्त समस्याएं होती ...

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण

  प्रश्न – गुण किन्हें कहते हैं ? उत्तर – जिन लक्षणों से पद्धार्थ का अनुमान हो उन्हें गुण कहते हैं । शब्द (Sound), स्पर्श (Contact), रूप (Form), रस (Juice), गंध (Smell), गुरु (भारी, Heavy), लघु (हल्का, Light), शीत (ठंडा, Cold), उष्ण (गर्म, Hot), स्निग्ध (चिकना, Oily), रूक्ष (रूखा, Mangy), मन्द (धीमा, Slow), तीक्ष्ण (तेज, Fast), स्थिर (Stable) , सर (Unstable), मृदु (कोमल, Soft), कठिन (Hard), विशद (भुरभुरा, Brittle), पिच्छिल (चिपचिपा), श्लक्ष्ण (Smooth), खर (Rough), सूक्ष्म (Micro), स्थूल (Macro), सान्द्र (Humid), द्रव (Liquid); ये गुण हैं । प्रश्न – पंचमहाभूत क्या हैं ? उत्तर – आकाश, वायु, अग्नि, जल तथा पृथ्वी की संज्ञा पंचमहाभूत है । प्रकृति में जो कुछ पद्धार्थ आदि पाया जाता है वह इन्हीं पांच तत्वों से बना है । पंचमहाभूतों में सब से पहले आकाश की ही उत्पत्ति होती है । आकाश का मुख्य गुण ‘शब्द’ है तथा शरीर में कर्णेन्द्रीय (कान) आकाश की ही अभिव्यक्ति है । जिन पद्धार्थों में मृदु, लघु, सूक्ष्म, श्लक्ष्ण, शब्द गुण बहुतायत से हों, उन्हें आकाशीय द्रव्य जानें । दूसरा पंचमहाभूत है वायु, इसक...

अस्थिक्षय Vitamin D deficiency की आयुर्वेदिक चिकित्सा

 अस्थिक्षय (विटामिन डी deficiency )- जोड़ो में दर्द ,कमर दर्द ,मज्जा विकार ,शुद्ध वायु विकृत रहती है ,अस्थि धातु का क्षय रहता है |  अस्थिवाह स्त्रोतस ,मज्जा वाह स्त्रोतस इसमें प्रभावित रहते है |  अस्थि में स्नेहन की कमी रहती है |  इसमें स्नेहन काम होता है ,वायु का प्रकोप होता है |  अगर वायु प्रकुपित हो रही है इसका रुक्ष गुण बद रहा है खर गुण ,परुष गुण बढ़ रहा है और स्नेहन कम हो रहा है |  पहले हड्डी बहुत मजबूत रहती थी और दिमाग (मज्जा ) बहुत तेज रहता था क्योंकि घी और च्वयनप्राश बहुत खाते थे |  जितना स्नेहन होगा उतना हड्डी मजबूत होगी |  इसमें पहले वायु का अनुलोमन करना है ,पेट हररोज़ साफ़ होना चाहिए | अपान वायु का अनुलोमन होना चाहिए |  स्नेहन को बढ़ाना है ,अग्नि को बढ़ाना है और बल्य चिकित्सा करनी चाहिए |  इसमें अगर लाक्षादि गुग्गुल (6-6) दूध के साथ दिया जाये तो बहुत अच्छा है |  गोदुग्ध की भावना दिया हुआ प्रवाल पंचामृत या प्रवाल पिष्टी दिया जाये तो बहुत अच्छा है |  सन्धिवातादि वटी (Sandhivatari Tablet )(3 -3 ) गोली सुबह शाम लेने से बहुत फा...