Posts

Showing posts from July, 2021

पेट का सीक्रेट-रोज़ पेट साफ़ होने का राज

 हर व्यक्ति का पेट अलग तरह से साफ़ होता है |  कुछ लोग उठते ही पेट साफ़ करते है |  कुछ लोगों को पानी पीना पड़ता है |  कुछ लोगों को सैर करनी  पड़ती  है |  कुछ लोगों को चाय पीनी  पड़ती  है |  कुछ लोगों का एक बार में नहीं होता साफ़ ,बार बार जाना पड़ता है |  ऐसा क्यों होता है ? पेट की प्रकृति को कोष्ठ कहते है | वह कैसे behave करेगा ? क्रूर ( Hard ) मध्यम (Medium ) मृदु (soft ) क्रूर -वात वालों का कोष्ठ क्रूर होता है क्योंकि वायु रुक्ष है | वायु की रुक्षता के कारण ऐसे लोगों कोष्ठ क्रूर होता है| मतलब इनका मल सख्त और कड़क रहेगा |  लक्षण  इनका पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता ,ऐसा भी हो सकता है की प्रकृति पित्त हो पर कोष्ठ वायु वाला हो |  ऐसा उनके साथ होता है जिनकी वायु विषम है |  क्योंकि इनकी वायु संतुलित नहीं होती तो ऐसा होता है , बड़ी आँत सोखने का काम करती है ,सबसे ज्यादा पानी बड़ी आँत सोखती है |  पक्वाशय वायु का स्थान है ,इनको गैस बहुत बनती है ,इनको हरड़ ,त्रिफला वगैरह से कुछ नहीं बनता ||  ये सुबह गर्म पानी पिएंगे ,10 -15 चक...