Posts

Showing posts from September, 2023

प्राण क्या है ? उसका स्वरूप क्या है ?

 हमने बहोत बार अपने जीवन में व्यवहारिक रूपसे “प्राण” शब्द का उपयोग किया है , परंतु हमे प्राण के वास्तविकता के बारमे शायद ही पता हो , अथवा तो हम भ्रांति से यह मानते है की प्राण का अर्थ जीव या जीवात्मा होता है , परंतु यह सत्य नही है , प्राण वायु का एक रूप है , जब हवा आकाश में चलती है तो उसे वायु कहते है , जब यही वायु हमारे शरीर में 10 भागों में काम करती है तो इसे “प्राण” कहेते है , वायु का पर्यायवाचि नाम ही प्राण है । मूल प्रकृति के स्पर्श गुण-वाले वायु में रज गुण प्रदान होने से वह चंचल , गतिशील और अद्रश्य है । पंच महाभूतों में प्रमुख तत्व वायु है । वात् , पित्त कफ में वायु बलिष्ठ है , शरीर में हाथ-पाँव आदि कर्मेन्द्रियाँ , नेत्र - श्रोत्र आदि ज्ञानेन्द्रियाँ तथा अन्य सब अवयव -अंग इस प्राण से ही शक्ति पाकर समस्त कार्यों का संपादन करते है . वह अति सूक्ष्म होने से सूक्ष्म छिद्रों में प्रविष्टित हो जाता है । प्राण को रुद्र और ब्रह्म भी कहते है । प्राण से ही भोजन का पाचन , रस , रक्त , माँस , मेद , अस्थि , मज्जा , वीर्य , रज , ओज , आदि धातुओं का निर्माण, फल्गु ( व्यर्थ ) पदार्थो का शरीर स...

रक्तपित्त रोग क्या है ?

  हमारे गलत खान – पान एवं शरीर में अधिक उष्णता के कारण रक्त शरीर से बाहर निकलने लगता है | यह रक्त नाक से, मूत्र मार्ग से, गुदा मार्ग से या योनि से आने लगता है | यही रक्तपित्त की समस्या है | यह रोग धुप में अधिक घूमने, उष्ण पदार्थों का अत्यधिक सेवन, अधिक श्रम करने, दौड़ और अधिक स्त्री प्रसंग के कारण तथा तीक्ष्ण मसालों के अत्यधिक सेवन से पित्त कुपित होकर रक्त को ऊपर एवं निचे की तरफ दोनों तरफ से शरीर से बाहर निकलने लगता है | रक्तपित्त की परिभाषा / Definition of Raktpitta अधिक उष्ण भोज्य पदार्थों के सेवन एवं गलत आहार के कारण कुपित हुआ पित्त शरीर से नाक, मूत्र मार्ग, योनि मार्ग एवं गुदा आदि से बाहर आने लगे तो इसे रक्तपित्त रोग कहा जाता है | सामान्य रूप से यह रोग उचित खान – पान से ठीक हो जाता है | आयुर्वेद चिकित्सा में रक्तपित्त को तीन प्रकार का माना है | वातज रक्तपित्त – यदि रक्तपित्त में वायु की अधिकता होती है तो खून काला या लाल, झागदार निकलता है | इस रक्त पित्त में खून गुदा, योनि या लिंग से निकलता है | कफज रक्तपित्त – यदि रक्तपित्त में कफ की अधिकता होती है तो निकलने वाला खून गाढ़ा, चिकन...

वात दोष को समझो।

  रक्षणीयं गजे पित्तं श्लेष्मा वाजिषु सर्वदा पवनोऽयं मनुष्याणां प्रायो रक्षेत सर्वदा हारीत सहिंता में लिखा है के हाथी की पित्त दोष से रक्षा करनी चाहिए, घोड़े की कफ दोष से और मनुष्य की सदा वात दोष से रक्षा करनी चाहिए। वात दोष को समझो। वात याने वायु। यह 5 प्रकार की होती है। 1. उदान वायु- यह कंठ मे घूमती है इसी की वजह से मनुष्य बोलता है गीत गाता है। जब यह कुपित होती है तो कंठ के रोग होते हैं, जैसे गला बैठना, हकलाना तुतलाना, गूंगापन आदि। 2. प्राणवायु- यह वायु प्राण को धारण करती है और खाने को नीचे की और पहुचाती है। यह छाती और हृदय के क्षेत्र में घूमती है। जब यह कुपित होती है तो हृदय के रोग, फेफड़ों के रोग हिचकी आदि होते है। 3. सामान वायु- यह वायु अमाशय और पकाशय में घूमती है और जठरग्नि के साथ मिलकर अन्न को पचाने में मदद करती है और पचा करके मल मूत्र को अलग अलग करके आगे भेज देती है। जब यह कुपित होती है तो मंदाग्नि, दस्त, गैस आदि रोग कर देती है। 4. अपान वायु- यह वायु पकाशय में रहती है, मल मूत्र,शुक्र, ग्रभ और आर्तव को शरीर से बाहर निकालती है। जब यह कुपित होती है तो मूत्राशय के रोग, प्रमेह, ग...

शौच_के_नियम

  1. मल त्याग करते समय शीघ्रता से श्वास ग्रहण नहीं करनी चाहिये। *(ब्रह्मवैवर्तपुराण, ब्रह्म. 26/26)* ———————– 2. किसी जलाशय से बारह अथवा सोलह हाथ की दूरी पर मूत्र-त्याग ओर उससे चार गुणा अधिक दूरी पर ही मल-त्याग करना चाहिये।अर्थात इन जल स्रोतों से यथा संभव दूरी पर मल मूत्र का त्याग करें। *(धर्मसिंधु 3 पू.आहिन्क)* ———————– 3. किसी भी वृक्ष की छाया में मल-मूत्र का त्याग कभी न करें। परन्तु अपनी छाया भूमि पर पड़ रही हो तो उसमें मूत्र-त्याग कर सकते हैं। *(आपस्तम्बधर्मसूत्र1/11/30/16-17)* ———————– 4. मल-मूत्र का त्याग करते समय ग्रहों, नक्षत्रों, सूर्य, चन्द्र और आकाश की ओर नहीं देखना चाहिये। अपने मल-मूत्र की ओर भी नहीं देखना चाहिये। *(देवीभागवत 11/2/15, कूर्मपुराण उ.13/42)* ———————– 5. पेड़ की छाया में, कुएँ के पास, नदी या जलाशय में अथवा उनके तट पर, गौशाला में, जोते हुए खेत में, हरी-भरी घास में, पुराने (टूटे-फूटे) देवालय में, चौराहे में, श्मशान में, गोबर पर, जल के भीतर, मार्ग पर,वृक्ष की जड़ के पास, लोगों के घरों के आस-पास, खम्भे के पास, पुल पर, खेल-कूद के मैदान में, मंच (मचान) के नीचे, भ...