दैवव्यपाश्रय चिकित्सा पद्धति
Medical practice of god asylum-* *Astrology and Ayurveda ‘दवा के साथ दुवा भी चाहिये’* ऐसा यूँ ही नहीं कहा जाता है। *यह एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसे दैवव्यपाश्रय चिकित्सा पद्धति कहते हैं ।* आयुर्वेद में बीमारियों के तीन कारण असात्म्येन्द्रियार्थ संयोग, प्रज्ञापराध तथा परिणाम और इनके उपचारार्थ तीन प्रकार दैव-व्यपाश्रय, युक्ति-व्यपाश्रय व सत्त्वावजय की चिकित्सा निर्दिष्ट हैं- *त्रिविधमौषधमिति- दैवव्यपाश्रयं, युक्तिव्यपाश्रयं, सत्त्वावजयश्च* *_-च.सू. 11.54_* योग-रत्नाकर में कहा है कि- *औषधं मंगलं मंत्रो, हयन्याश्च विविधा: क्रिया। यस्यायुस्तस्य सिध्यन्ति न सिध्यन्ति गतायुषि।।* अर्थात औषध, अनुष्ठान, मंत्र यंत्र तंत्रादि उसी रोगी के लिये सिद्ध होते हैं जिसकी आयु शेष होती है। जिसकी आयु शेष नहीं है; उसके लिए इन क्रियाओं से कोई सफलता की आशा नहीं की जा सकती। यद्यपि रोगी तथा रोग को देख-परखकर रोग की साध्या-साध्यता तथा आसन्न मृत्यु आदि के ज्ञान हेतु चरस संहिता, सुश्रुत संहिता, भेल संहिता, अष्टांग संग्रह, अष्टांग हृदय, चक्रदत्त, शारंगधर, भाव प्रकाश, माधव निदान, योगरत्नाकर तथा कश्यपसंहि...