Posts

Showing posts from June, 2023

पित्त के रोग होने का कारण और उपचार

 पित्त के कारण होने वाले रोग को जानने से पहले हमें यह जानने की आवश्यकता है कि पित्त का शरीर में काम क्या है? शरीर का स्वास्थ्य ठीक प्रकार से बना रहे इसके लिए जिगर का शरीर में कम से कम आधा किलो से लेकर 1 किलो तक की मात्रा में पित्त का निर्माण करना आवश्यक होता है। इस पित्त के द्वारा ही पाचनक्रिया सही तरह से हो पाती है। यह पित्त जिगर के दाहिने भाग में स्थित थैली में जमा होती है जिसे पित्ताशय कहते हैं। पित्तनलिका जिगर से निकलकर जहां पर आंत में मिलती है, वहां पर एक ढक्कन होता है। जब आंत में भोजन को पचाने के लिए पित्त की आवश्यकता नहीं होती तब यह ढक्कन बंद हो जाता है। उस समय पित्त आंत में न जाकर रास्ते में लगी एक दूसरी नलिका जो जिगर को पित्ताशय से जोड़ती है उस पित्ताशय में पहुंचकर जमा होने लगता है और वहां से आवश्यकता पड़ने पर वह आंत में चला जाता है। पित्त एक प्रकार का पाचक रस होता है लेकिन यह विष (जहर) भी होता है। पित्त क्षारमय (पतला रस) तथा चिकनाई युक्त लसलसा होता है तथा इसका रंग सुनहरा तथा गहरा पिस्तई युक्त होता है। पित्त का स्वाद कड़वा होता है। पाचनक्रिया में पित्त का कार्य महत्वपूर्ण ...

शुष्क कास की आयुर्वेदिक चिकित्सा

 शुष्क कास  वातज या  पित्तज  होती है ज्यादातर यह निराम अवस्था में होती है, इसमें ऐसा जरूरी नहीं है कि आम अवस्था रहे   इसके साथ में और क्या क्या दिक्कत हो सकती हैं  जैसे प्रतिशय रहता है  सांस फूलता है  bronchial asthma रहता है और सूखी खांसी भी आती है  क्षय रोग रहता है जैसे ट्यूबरक्लोसिस (TB) या एडस (AIDS) हो सकता है  कुकुर खांसी भी हो सकती है  दोष देखेंगे तो इसमें वायु और  कफ रहता है|   अगर दोष  देखेंगे तो इसमें ज्यादातर रस धातु हाथों की  दुष्टि ज्यादा रहती है  रस का मल क्या है? कफ  हैऔर यह प्राणवह स्त्रोतस की व्याधि है |   फेफड़ों,छाती, गले, और सिर में इसका प्रभाव देखा जा सकता है  सूखी खांसी की चिकित्सा करनी है तो ऐसे करनी है कि कफ का रास्ता खुल जाए और वायु  अच्छे से जा पाए पारम्परिक चिकित्सा  गुरुकुल पारम्परिक चिकित्सा में क्या किया जाता है? जो  महाराष्ट्र में जो किया जाता वह मैं बता रहा हूं  इसमें यहां पर क्या किया जाता है कि नाक में  दो दो बूंद ग...

पूर्णिमा का चन्द्रमाँ देता है नाभि में अमृत

 पूर्णिमा का चन्द्रमाँ देता है नाभि में अमृत  डिप्रेशन , भय और मन का स्थिर न रहना जैसे रोगों को करता है दूर ।  यह बड़ी  विचित्र बात है कि मनुष्य की नाभि में अमृत होता है और मनुष्य को पता ही नहीं होता है । मानव शरीर के नाभि पर 2 करोड़ नस नाड़ियों का समूह होता है । सुषुम्ना नाम की नाड़ी का संबंध भी नाभि के अग्र भाग से होता है । यह मस्तिष्क से चलकर नाभि से जुड़ती है । इसके अलावा ब्रह्मरंध्र चक्र से चलकर मस्तिष्क से होकर सुधित और बोधित नाम की 2 नाड़ियों का संबंध भी नाभि से होता है ।  जब पूर्णिमा का चन्द्रमाँ होता है तो चंद्रमाँ की कान्ति को सुधित नाम की नाड़ी अपने अंदर ग्रहण करती है । तथा यह अमृत नाभि के मध्य में एकत्रित हो जाता है । यह अमृत ही मानव को योगी बनाता है । इस अमृत को ग्रहण करने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्र उदय से लेकर रात्रि 12 बजे तक प्राणायाम के माध्यम से ग्रहण करना चाहिए । यह अमृत लेट कर प्राणायाम करने प्राप्त होता है तथा नाभि को चन्द्रमाँ  की तरफ करके प्राणायाम करना चाहिए । अगर इसी अभ्यास को नाभि चक्र से लेकर त्रिनेत्र के मध्य किया जाए तो धीरे-धीरे दिव...

सूर्य देव को अर्घ्य वैज्ञानिक एवं ज्योतिषीय लाभ

 सूर्य को जल देना पुरानी परम्परा है, परन्तु किसी ने यह जानने का प्रयास किया की क्यूँ दिया जाता है सूर्य को जल? और क्या प्रभाव होता है इससे मानव शरीर पर? पूरी जानकारी के लिए कृपया अंत तक पढ़े, थोडा समय लग सकता है, परन्तु जानकारी महत्वपूर्ण है। सूर्य देव अलग अलग रंग अलग अलग आवर्तियाँ उत्पन्न करते हैं,  मानव शरीर रासायनिक तत्वों का बना है,  रंग एक रासायनिक मिश्रण है। जिस अंग में जिस प्रकार के रंग की अधिकता होती है शरीर का रंग उसी तरह का होता है, जैसे त्वचा का रंग गेहुंआ, केश का रंग काला और नेत्रों के गोलक का रंग सफेद होता है। शरीर में रंग विशेष के घटने-बढने से रोग के लक्षण प्रकट होते हैं, जैसे खून की कमी होना शरीर में लाल रंग की कमी का लक्षण है। सूर्य स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का भण्डार है| मनुष्य सूर्य के जितने अधिक सम्पर्क में रहेगा उतना ही अधिक स्वस्थ रहेगा। जो लोग अपने घर को चारों तरफ से खिडकियों से बन्द करके रखते हैं और सूर्य के प्रकाश को घर में घुसने नहीं देते वे लोग सदा रोगी बने रहते हैं। जहां सूर्य की किरणें पहुंचती हैं, वहां रोग के कीटाणु स्वत: मर जाते हैं और रोगों का...