Posts

Showing posts from October, 2021

अग्नि क्या है?

  हम जो भी भोजन करते हैं उसमें मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट या विटामिन जैसे तत्व ही शरीर में धातुओं का निर्माण करते हैं. लेकिन खाना खाने के बाद ये सीधे तौर पर सात धातुओं में नहीं बदलते हैं बल्कि हमारे शरीर में मौजूद एक तत्व उन्हें शरीर के तत्वों के रुप में बदलता है. भोजन को शरीर के अनुरूप ढालने की क्रिया ही ‘अग्नि’ द्वारा संपन्न होती है. यह पूरी प्रक्रिया पाचन क्रिया और मेटाबोलिज्म कहलाती है. अग्नि इस पाचन क्रिया को संपन्न करने के लिए पेट, लीवर में कई तरह के पाचक रसों को उत्पन्न करती है. इन पाचक रसों की मदद से सभी प्रकार के पदार्थ (ठोस, द्रव्य, आधे ठोस इत्यादि) धातुओं और मलों में बदल जाते हैं. इस प्रक्रिया में वात और भोजन रस का वहन करने वाले स्रोतों का भी सहयोग मिलता है लेकिन अग्नि का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है. इस अग्नि को ही ‘जठराग्नि’  कहा गया है.   यदि शरीर में अग्नि ना हो तो आपके द्वारा किया गया भोजन पचेगा नहीं और शरीर में धातुएं भी नहीं बनेंगी. आयुर्वेद में बताया गया है कि शरीर की जठराग्नि ख़त्म हो जाए तो मनुष्य की मृत्यु हो जाती है. शरीर का तापमान भी इसी अग्नि द्वारा...