तेल लगाने से दर्द बढ़ जाता है?
अगर किसी की वायु बढ़ी हुई है परन्तु पाचन सही है तो उसे तेल लगाने से फायदा होगा दर्द तब बढ़ेगा जब वायु के साथ और विकार भी है जैसे खाना हजम न होना ,खाना पेट में पड़े रहना ,पेट फूलना ,खट्टी डकार आना इत्यादि जिनका खाना हजम नहीं होता उनका आम विष बनता है और अब जो तेल लगाया है वो भी शरीर को हजम करना पड़ता है | अगर पहला खाना हजम नहीं हुआ तो तेल लगाने से दर्द होगा | अगर ऐसा है तो पाचन पर काम करो जब भूख है तो खाना खाओ गर्म पानी पीओ धनिया जीरा का पानी पीओ मुंग दाल का पानी पीओ खाने से पहले अदरक और सेंधा नमक लो खाने में कड़वी चीज़ों की मात्रा बढ़ा दो खाने में जौ ,ज्वार ,नाचनी ,रागी इत्यादि की रोटी खाओ दूध से बनी चीज़ें कम करो जब तक पाचन नहीं बढ़ जाता |