Posts

Showing posts from November, 2022

#प्रमेह पर #आयुर्वेद का मत

#मधुमेह को आयुर्वेद प्रमेह रोग का बढ़ा हुवा स्थिति कहा गया है। प्रमेह 20 तरह का होता है।और आज प्रायः हर व्यक्ति में प्रमेह के लक्षण पाया जाता है। प्रमेह के कारणों को लेकर माधव -निदान में एक श्लोक है आस्या सुखं स्वप्न सुखं दधिनि ग्राम्योदक आनुप रसा पयांसि। नावान्नपानं गुड़ावेकृतं च..... मतलब- आस्य का मतलब जिह्वा -मतलब जिह्वा का सुख लेने वाला,जो व्यक्ति अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाता है और स्वाद के पीछे लगा रहता है। स्वप्न सुखं,- मतलब आलसी व्यक्ति जो काम मेहनत नही करना चाहता ।दिन भर बिस्तर पर पड़ा रहता है और जागते हुवे सपने देखता रहता है। दधिनि-दूध दही या दूध से बने पदार्थ का ज्यादा सेवन करने वाला।दूध से बनी मावा,पनीर ,मिठाइयां इत्यादि ज्यादा खाने वाला। ग्राम्योदक-गाँव के पास नदी तालाब में रहने वाले जीवों को खाने वाला,जैसे मछली,केकड़ा इत्यादि। आनुप-मतलब नदी तालाब के किनारे रहने वाले जीव जैसे बत्तक आदि के मांस रस का अधिक सेवन करने वाला। नावान्नपानम-मतलब नए अन्न का सेवन। आप लोगो में से जो लोग किसान पृष्टभूमि के है उन्हें पता होगा गांव में अक्सर एक साल या उस से अधिक पुराना गेहू चावल जैसे अन्न खा...