Posts

Showing posts from September, 2022

सूजन /एडिमा

सूजन को एडिमा भी कहा जाता है एवं इसके निम्‍न दो प्रकार हैं – सूजन वाले हिस्‍से को दबाने पर उस पर निशान पड़ जाना या उसका काला पड़ना। सूजन वाले हिस्‍से को दबाने पर कोई निशान न पड़ना।   आयुर्वेद में सूजन को शोथ कहा गया है। आयुर्वेद के अनुसार किसी अंग के कार्य में रुकावट या बाधा आने की वजह से शरीर में सूजन आती है। सूजन के कुछ लक्षणों में शरीर में भारीपन और सूजन वाले हिस्‍से का रंग फीका पड़ना शामिल है।    सूजन के इलाज के लिए  आयुर्वेदिक उपचार    में अभ्यंग (तेल मालिश की विधि), लेप (प्रभावित हिस्से पर औषधि लगाना) और रक्तमोक्षण (दूषित रक्त निकालने की विधि) की मदद से शरीर से अतिरिक्त दोष और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल दिया जाता है। सूजन को कम करने के लिए अर्जुन, शुंथि सोंठ ), अरंडी और    पुनर्नवा    जैसी    जड़ी बूटियों    का इस्तेमाल किया जाता है। सूजन को कम करने के लिए आयुर्वेदिक मिश्रण जैसे कि चंद्रप्रभा गुटीका, पुर्नवासक, दशमूलारिष्ट और आरोग्यवर्धिनी वटी असरकारी हैं। अपने दैनिक आहार में पुराने    छा...

रत्ती

  यह शब्द लगभग हर जगह सुनने को मिलता है। जैसे - 'रत्ती भर भी परवाह नहीं, रत्ती भर भी शर्म नहीं', रत्ती भर भी अक्ल नहीं... आपने भी इस शब्द को बोला होगा, बहुत लोगों से सुना भी होगा। आज जानते हैं 'रत्ती' की वास्तविकता, यह आम बोलचाल में आया कैसे. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रत्ती एक प्रकार का पौधा होता है, जो प्रायः पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे #घुँघची , #गुंजा आदि नामों से भी जाना जाता है।इसके मटर जैसी फली में लाल-काले रंग के दाने (बीज) होते हैं, जिन्हें रत्ती कहा जाता है। प्राचीन काल में जब मापने का कोई सही पैमाना नहीं था तब सोना, जेवरात का वजन मापने के लिए इसी रत्ती के दाने का इस्तेमाल किया जाता था. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस फली की आयु कितनी भी क्यों न हो, लेकिन इसके अंदर स्थापित बीजों का वजन एक समान ही 121.5 मिलीग्राम (एक ग्राम का लगभग 8वां भाग) होता है। तात्पर्य यह कि वजन में जरा सा एवं एक समान होने के विशिष्ट गुण की वजह से... कुछ मापने के लिए जैसे रत्ती प्रयोग में लाते हैं। उसी तरह किसी के जरा सा गुण, स्वभाव, कर्म मापने का एक स्थापित प...