पूर्णिमा का चन्द्रमाँ देता है नाभि में अमृत

 पूर्णिमा का चन्द्रमाँ देता है नाभि में अमृत 

डिप्रेशन , भय और मन का स्थिर न रहना जैसे रोगों को करता है दूर । 


यह बड़ी  विचित्र बात है कि मनुष्य की नाभि में अमृत होता है और मनुष्य को पता ही नहीं होता है । मानव शरीर के नाभि पर 2 करोड़ नस नाड़ियों का समूह होता है । सुषुम्ना नाम की नाड़ी का संबंध भी नाभि के अग्र भाग से होता है । यह मस्तिष्क से चलकर नाभि से जुड़ती है । इसके अलावा ब्रह्मरंध्र चक्र से चलकर मस्तिष्क से होकर सुधित और बोधित नाम की 2 नाड़ियों का संबंध भी नाभि से होता है । 


जब पूर्णिमा का चन्द्रमाँ होता है तो चंद्रमाँ की कान्ति को सुधित नाम की नाड़ी अपने अंदर ग्रहण करती है । तथा यह अमृत नाभि के मध्य में एकत्रित हो जाता है । यह अमृत ही मानव को योगी बनाता है । इस अमृत को ग्रहण करने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्र उदय से लेकर रात्रि 12 बजे तक प्राणायाम के माध्यम से ग्रहण करना चाहिए । यह अमृत लेट कर प्राणायाम करने प्राप्त होता है तथा नाभि को चन्द्रमाँ  की तरफ करके प्राणायाम करना चाहिए । अगर इसी अभ्यास को नाभि चक्र से लेकर त्रिनेत्र के मध्य किया जाए तो धीरे-धीरे दिव्य दृष्टि प्राप्त होने लगती है । 


इस अमृत को पान करने से बुद्धि तीव्र होती है, शरीर निरोगी रहता है तथा आयु लंबी होती है तथा प्राण वायु बढ़ जाती है । डिप्रेशन दूर होता है तथा डर भय भी दूर होता है । जिन लोगों को क्रोध बहुत आता है , चिड़चिड़े रहते हैं या याददाश्त बहुत कमजोर रहती है या छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं उनको भी यह अभ्यास करना चाहिए । ध्यान , साधना और योगी बनने के लिए तथा लोक-लोकांतर में उड़ान भरने के लिए यह अमृत ऊर्जा का काम करता है । 

यह अभ्यास किसी भी पूर्णिमा से किया जा सकता है । इसके साथ यह जरूरी होता है कि आप मांसाहार और किसी भी प्रकार के नशे को छोड़ना चाहिए । क्योंकि यह उसी प्रकार अशुद्ध और विषैला हो जाता है जिस प्रकार अभक्ष्य भोजन में खीर के साथ दही खाने से, तरबूज के ऊपर पानी पीने से, दूध के साथ अचार खाने से शरीर में विष बन जाता है । अगर आप मांसाहार करते हो और नशा करते हो तो चन्द्रमा से आपने वाला अमृत नाभि में विष बन जाता है । क्योंकि आपका अमृत को ग्रहण करने वाला पात्र ही जहरीला है ।

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण