अस्थिक्षय Vitamin D deficiency की आयुर्वेदिक चिकित्सा

 अस्थिक्षय (विटामिन डी deficiency )- जोड़ो में दर्द ,कमर दर्द ,मज्जा विकार ,शुद्ध वायु विकृत रहती है ,अस्थि धातु का क्षय रहता है | 

  • अस्थिवाह स्त्रोतस ,मज्जा वाह स्त्रोतस इसमें प्रभावित रहते है | 
  • अस्थि में स्नेहन की कमी रहती है | 
  • इसमें स्नेहन काम होता है ,वायु का प्रकोप होता है | 
  • अगर वायु प्रकुपित हो रही है इसका रुक्ष गुण बद रहा है खर गुण ,परुष गुण बढ़ रहा है और स्नेहन कम हो रहा है | 
  • पहले हड्डी बहुत मजबूत रहती थी और दिमाग (मज्जा ) बहुत तेज रहता था क्योंकि घी और च्वयनप्राश बहुत खाते थे | 
  • जितना स्नेहन होगा उतना हड्डी मजबूत होगी | 
  • इसमें पहले वायु का अनुलोमन करना है ,पेट हररोज़ साफ़ होना चाहिए | अपान वायु का अनुलोमन होना चाहिए | 
  • स्नेहन को बढ़ाना है ,अग्नि को बढ़ाना है और बल्य चिकित्सा करनी चाहिए | 
  • इसमें अगर लाक्षादि गुग्गुल (6-6) दूध के साथ दिया जाये तो बहुत अच्छा है | 
  • गोदुग्ध की भावना दिया हुआ प्रवाल पंचामृत या प्रवाल पिष्टी दिया जाये तो बहुत अच्छा है | 
  • सन्धिवातादि वटी (Sandhivatari Tablet )(3 -3 ) गोली सुबह शाम लेने से बहुत फायदा होता है | 
  • सुबह लाक्षादि चूर्ण देने से बहुत फायदा होता है | 
  • शाम को अशवगंधा चूर्ण 1 चम्मच दे सकते है ,अगर नींद नहीं आ रही तो निद्राकर वटी भी दे सकते है | 
  • अगर दर्द है तो महानारायण तेल का अभ्यंग करना है | 
  •  
  •  अगर कमर दुख रही है ,गला दुख रहा है, पीठ  दुख रही है तो आरोग्यवर्धिनी वटी, सिंहनाद गूगल ,लाक्षादि गूगल सिंहनाद गूगल इसलिए की अगर  स्तंभित वायु है, आम की वजह से स्त्रोत दर्द हुआ हैतो इसका  मतलब सब चैनल समय आम  की वजह से ब्लॉकेज हुआ है तो वहां पर से सिंहनाद गूगल जिसमें अरंड का तेल होता है उसका यह फायदा होता है कि स्तोत्रस  को खोल देता है, हर रोज पेट साफ होता है और डिहाइड्रेट नहीं करता है| 
  • अगर हम नाराच रस, इच्छाभेदी रस ,अश्वकंचुकी रस देते  है तो dehydration हो सकता है | 
  • लाक्षादि गुग्गुल संधानीय गण में है और इसमें खुद ही प्राकृतिक कैल्शियम है ,और गुग्गुल तो संधान करता है 
  • अस्थि धातु पृथ्वी महाभूत से बना है | 
  • अगर vertebrae में compression बहुत ज्यादा है ,तो सुबह शाम अशवगंधा पाक या अशवगंधा  लेहम 2 -2 चम्मच सुबह शाम लेना है ,
  • अगर अस्थिवर्ण हो गया है ,सुबह शाम लाक्षादि घृत का उपयोग करने से बहुत फायदा होता है | 2 चम्मच घृत ,1 कप दूध के साथ लेने से बहुत फायदा होता है | 
    • त्रिफला गुग्गुल 
    • लाक्षादि गुग्गुल 
    • प्रवाल पंचामृत 
    • आरोग्यवर्धिनी वटी 
अगर ये 3 -3 गोली सुबह शाम पीस के दे तो बहुत फायदा होता है | 

  • अगर अस्थिभग्न हुआ है ,हड्डी में क्रैक आ गए है ,hairline फ्रैक्चर है, osteoporosis जैसे condition है | तो abhayadi guggul और लाक्षादि गुग्गुल 6 -6 गोली लेने से बहुत फायदा होता है | 
  • लाक्षादि घृत ,अर्जुन छाल ,गेहुंम सिद्ध दूध के साथ सेवन करवाए तो बहुत ज्यादा फायदा होता है | 
  • पीपल के वृक्ष का लाख के साथ चूर्ण लेने से बहुत फायदा होता है | 
  • osteomalacia या osteoporosis जैसी condition है तो शतावरी घृत का उपयोग  या अमृतप्राश 2 -2 चम्मच का प्रयोग अशवगंधा चूर्ण के साथ करवाएं रात को दूध के साथ करवाएं तो बहुत फायदा होता है | 
  • वृद्ध लोगों की हड्डिया विकृत हो जाती है या धनुष जैसी टेडी मेडी हो जाती है ,kukkutandatvak bhasma 1 -1 ग्राम सुबह शाम लाक्षादि घृत के साथ दे दो तो बहुत फायदा होता है | 
  • अश्वगंधा ,शतावरी ,सूंठी का चूर्ण मधु के साथ दे दो तो बहुत फायदा होता है | 
  • अगर भूख कम लग रही है और अस्थिक्षय है ,स्त्रोतोरोध है ,धातु अग्नि मांधता है ,भूताग्निमांधता है ,तो उसमें भूख सुधारने के लिए जठराग्नि से धातु अग्नि तक दशमूलारिष्ट और अश्वगंधारिष्ट खाने के बाद दो | यह osteomalacia,अस्थिक्षय ,osteopenia ,अस्थिमज्जाक्षय में बहुत फायदा होता है ,
  • महानारायण तेल का अभ्यंग बताया है ,लाक्षादि तेल की बस्ती बताई है | त्रयोदशांग गुग्गुल बताया है | 
  • शतपाकी क्षीरबला तेल की बस्ती दो | 
  • विहार में विश्राम देना बहुत जरूरी है | अगर कमर का दर्द है या vertibrae में कुछ संप्रप्ति हुई है तो वजन नहीं उठाना  और अति व्यायाम नहीं करना है
अभ्यंग /बस्ती 
  • महानारायण तेल का अभ्यंग बताया है ,लाक्षादि तेल की बस्ती बताई है |
  • शतपाकि क्षीरबला तेल अभ्यंग ,बस्ती ,नस्य करे | 
  • बला के बहुत से तेल आते है जैसे चन्दनबला लाक्षादि तेल ,शुद्ध बला तेल ,धन्वन्तर तेल ,क्षीर बला तेल इत्यादि की मात्रा बस्ती देनी है ,और हल्के हाथ से चन्दनबला लाक्षादि तेल से अभ्यंग करवाना है | 
  • tikta ksheera basti देनी है 
  • अस्थि को बल देने के लिए दूध की यापना बस्ती दे दे | 
  • मास रस की यापना बस्ती दे दे | 
  • स्थिरादि यापना बस्ती ,बलादि यापना बस्ती दे सकते है | 
  • अगर वायु  को जीतना है तो बस्ती सर्वश्रेष्ठ हैं
  • अस्थि धरा कला को मजबूत करना है तो पुरुष धरा कला को मजबूत करना होगा | अस्थि धरा कला को मजबूत करना है तो पुरुष धरा कला को मजबूत करना होगा | अगर पुरुष धरा कला अच्छा होगा तो अस्थि अच्छी होगी ,इसलिए यापना बस्ती दे | या बस्ती ऐसे दे की पुरुष धरा कला मजबूत हो | 
  • तिक्तक क्षीर बस्ती लेने से इसमें 100 % लाभ होता है | 

खान पान /परहेज /विहार 
  • जितना  गाय का दूध पिये ,उतना  अच्छा है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस रहता है, यह रस से शुक्र तक सभी धातुओं का पोषण करता है|
  •  घी का इस्तेमाल करें, मूंग दाल, उड़द दाल, अदरक , लहसुन, लहसुन क्षीर पाक  का इस्तेमाल करें
  •  dryfruits खाएं तो बहुत अच्छा है
  •  अचार नहीं खाना है, पापड़  नहीं खाना है, मिर्ची का सेवन नहीं करना क्योंकि क्षार  है अस्थि क्षय  को बढ़ा देता है
  •  दही अभिष्यंदी  है तो स्रोतस रोध  करता है
  •  बासी खाना बिल्कुल नहीं खाना है|
  • कुष्मांड अवलेह ,लाक्षादि घृत ,अशवगंधा पाक मरीज की अग्नि के अनुसार दे | 
  • कॉफी बेसन बंद करवाना है|
  •  देर से खाना नहीं खाना है |
  • कम खाना नहीं खाना है|
  •  रात्रि जागरण बंद करवाना है
  •  पेट में वायु ना बने, उसका ध्यान रखें
  •  खुश रहना चाहिए क्योंकि खुश रहने से वायु का प्रकोप नहीं होता
  •  हल्का व्यायाम  करना है, घूमना फिरना है| 
  •  नारियल की चटनी खानी है, नारियल खाना है, भुनी हुई मूंगफली खानी  है
  •  मूंग, उड़द, मक्का का सेवन करना है| 
  •  गेहूं का सेवन करना है
  •  पुराने चावल का सेवन  करना है | 
  • राजमा, सोयाबीन, ओट्स का सेवन  करना है
  •  गोंद के लड्डू का प्रयोग करना है
  • चंद्रशूर का प्रयोग करना है | 
  •  अस्थि मज्जा पाचक का उपयोग करने से फायदा होता है
  •  सेब ,अनार, सफेद खरबूजे  का सेवन करें
  • ताड़ का रस ,खजूर ,छुवारा का सेवन करें | 
  • खट्टी चीजें नहीं देनी है जैसे जैम ,जेली , सॉस, अचार इत्यादि 
  •  नमकीन चीजें कम खानी है
  •  पापड़ कम खाना है
  •  क्षोभ नहीं होना चाहिए मतलब ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे गिर सकते हो और चोट लग सकती हो
  •  ठंडी चीजें नहीं  खानी है | 
  •  बासी खाना नहीं खाना है
  •  अगर खाने में शंका है तो नहीं खाना है जैसे आप बाहर गए हो और कुछ संदेह है कि  खाना अच्छा नहीं है तो मत खाओ | 
  •  देर से खाना नहीं खाना है
  • च्वयनप्राश अवलेह ,धात्री अवलेह ,लाक्षादि घृत का इस्तेमाल करे | 
  • शतपाकि क्षीरबला तेल अभ्यंग ,बस्ती ,नस्य करे | 
  •  सुबह शाम हवा में घूमना है
  • संयमित  खाना खाना है
  •  सूर्यास्त के आसपास खाना खा लेना है
  •  नींद भरपूर लेनी है,
  • पिंड तेल का अभ्यंग करे और गंध तेल oral ले | 
तीव्र वेदना 
  • अगर तीव्र वेदना है तो षष्ठिकशाली पोटली से स्वेद करवाना है | 
  • लेप गोली लगाकर उसका गरम गरम सेक देना है | 
  • टंकण क्षार का पुल्टिस बनाकर सेक देना | 
व्यसन 
  •  यह भी देखना है की मरीज को किसी तरह का व्यसन करता है क्या ?
  • मतलब कोई नशा वगैरह भी लेता है क्या ? जैसे तंबाकू, गुटखा, पान पराग, उसका प्रयोग बंद करें चाय 

आसन 
  • अधोमुख श्वानासन ,त्रिकोण आसन ,सर्वांग  आसन ,पादांगुष्ठासन,शवासन  करने से बहुत अच्छा फायदा होता है | 
अग्नि कर्म
  • अगर  बहुत ज्यादा दुख रहा  है तो अग्नि कर्म से बहुत ज्यादा फायदा होता है
स्वेद
  • नाड़ी स्वेद,शंकर स्वेद,कर्षू स्वेद,कुटी स्वेद और अलग अलग तरह के स्वेद दे सकते है | 

इसमें सही होने में समय लगता है ,कैल्शियम की कमी की खून में जाँच करवाते रहे | 
सनिग्ध भोजन दे ,भारी व्यायाम करवाएं | 
सनिग्ध भोजन दे ,भारी व्यायाम करवाएं | 
श्रृंग भस्म बहुत ज्यादा उपयोगी है | 
लाक्षादि गुग्गुलु का उपयोग करवाएं | 
रस ,रक्त ,मास ,अस्थि के क्रम से पोषण होना चाहिए | 

osteomalacia, osteopenia ,अस्थिमज्जाक्षय के मरीज आते है ,
इसमें वात ज्यादा बढ़ा हो सकता है ,उसमें आम अवस्था भी हो सकती है और निराम अवस्था भी | 
वात वृद्धि बहुत ज्यादा होती है ,दुर्बलता बहुत ज्यादा होता है | कमर ,पीठ और घुटने में बहुत ज्यादा दर्द होता है ,
इसमें मास ,मज्जा व अस्थि वाह स्त्रोतस की दुष्टि होती है | 
sacral area में दर्द होता है | 
lower back pain बढ़ जाता है | 
इसमें वात वृद्धि और रुक्षता मुख्य कारण है | 
इसमें चार तरह के स्नेहन बताये है | 
  • घृत 
  • तेल 
  • वसा 
  • मज्जा 
 इसमें घी का इस्तेमाल कराएं, तेल का सेवन कराएं, वसा और मजा का सेवन कराएं, इनको देना कैसे हैं?
  •  बस्ती के रूप में 
  • पीने  के रूप में 
  • अभ्यंग  के रूप में
कुछ लोगों को सुअर के fat से मालिश करवाकर बहुत फायदा हुआ है | 
 इसमें यह भी देखना है ,की  अस्थि धातु  को पूरा करने वाला मज्जा रहना चाहिए| 
 मज्जा को ध्यान में रखते हुए  हमें चिकित्सा करनी  हैं, हमें यह देखना है 
  • उसके घुटने से आवाज आ रही है ?
  • क्या उसके vertibrae से आवाज आ रही है ?
  •  क्या कंधों से आवाज आ रही है क्या ?
आवाज़ आ रही है ,दर्द हो रहा है तो पुरुश ,रुक्ष और खर गुण बढ़ा है | 
 अगर उसको अस्थिक्षय और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है तो रुक्ष  गुण बढ़ रहा है ,इसमें 
  • लाक्षादि गुग्गुल 
  • श्रृंग भस्म 
  • अश्वगंधा 
  • घी 

  • सन्धिवातारी वटी 
  • गोक्षुरादि गुग्गुल 
  • आभादि गुग्गुलु 
  • चन्द्रप्रभा वटी 
के प्रयोग सुबह शाम दूध से करें तो बहुत ज्यादा फायदा होता है | 

  •  इसी तरह अश्वगंधा चूर्ण, अश्वगंधा घृत का सेवन करवाएं ,अगर कोई व्यक्ति मोटा है तो महातिक्त घृत  का सेवन करवाएं | 
  •  जिनको सिद्ध घृत नहीं मिल पा रहा है वह दूध में शतावरी को मिलाकर उसका इस्तेमाल करें या शतावरी कल्प का इस्तेमाल  करें
  •  जिनको मानसिक तनाव बहुत ज्यादा है, बहुत ज्यादा anxiety है जिनका काम बहुत ज्यादा है, रात्रि जागरण हो जा रहा है, malnutrition है ,दिमाग का काम बहुत ज्यादा है ,समय पर खाना नहीं हो रहा या बहुत ज्यादा चलना ,दौड़ना भागना पड़ रहा ,या जिनको कम्पन हो रहा है ,
  • हाथों में झनझनाहट हो रही है या ऐसा लग रहा की चीटियां काट रही है ,तो इसमें लाक्षादि गुग्गुल और चंद्रप्रभावटी देने में फायदा होता है | 
  •  पेट में दर्द है और जोड़ों में दर्द है तो चंद्रप्रभा वटी और श्रृंग भस्म देना  चाहिए
  •  अगर चिड चिड  ज्यादा हो रहा है , जोड़ों में दर्द है तो  लघु सुतशेखर, चय्वनप्राश और  स्वर्ण माक्षिक आदि वटी   देना चाहिए| 
  •  धीरे धीरे चल रहा है, तेज नहीं चल पा रहे हैं घुटने के दर्द  वजह से तो  चंद्रप्रभा वटी ,श्रृंग भस्म , स्वर्ण माक्षिक भस्म ,अश्वगंधा चूर्ण दो  क्योंकि अश्वगंधा चूर्ण शरीर को ताकत देगा, स्वर्ण माक्षिक भस्म रस और रक्त  का प्रसाधन करेगा आरबीसी बढ़ाएगा ,हाथ में कंपन हो
  • हाथ में कंपन हो रहा है ,shivering हो रही है ,cramps आ रहे है ,लघुमालिनी वसंत ,स्वर्ण मक्षिक आदि वटी ,लाक्षादि गुग्गुल ,गोक्षुरादि गुग्गुल ,चन्दरप्रभा वटी देनी चाहिए | 
  •  रात में अशवगंधा वटी ,निद्राकर वटी लेनी चाहिए ,खाना खाने के बाद अश्वगंधाअरिष्ठ लेने से बहुत फायदा होता है | 
  • लाक्षादि गुग्गुल ,कुष्मांड अवलेह ,लाक्षादि घृत ,धात्री रसायन ,धात्री लौह ,अशवगंधा घृत ,महातिक्त घृत ,शतावरी घृत का उपयोग करने से बहुत फायदा होता है ,
  • कुष्मांड अवलेह ,कुष्मांड पाक ,श्रृंग भस्म का उपयोग करें | 
  • महातिक्त घृत ,गुग्गुल तिक्त घृत का सेवन ज्यादा से ज्यादा करवाएं | 
  • नरसिंघ रसायन का सेवन ज्यादा से ज्यादा करवाएं | 
  • अगर अस्थि धातु को ज्यादा बलवान बनाना है तो सिद्धमकरध्वज ,स्वर्ण वसंत मालिनी ,वृहत वात चिंतामणि , त्रैलोक्य चिंतामणि रस का  इस्तेमाल करें | 
  •  सुधा कल्प जितने भी है जैसे प्रभाल , कपर्दिपिका ,मोती भस्म ,मोती पिष्टी ले | 
  •  सूर्य प्रकाश ले जितना जरूरत है| 
  • अर्जुन क्षीरपाक ,मुलेठी ,शतावरी क्षीर पाक ,लाक्षादि गुग्गुल ,चंद्र प्रभा वटी का प्रयोग भी कर सकते है | 


Case Study 
 70 वर्ष की महिला का vertebrae collapse  कर गया है उन्हें osteoporosis है
 उनका वायु का काल चल रहा है, तो उन्हें यापना  बस्ती दे दो, मुस्तादी यापन बस्ती दो, मज्जा घृत की बस्ती दे दो| 
 या आप उनको मास रस का सेवन कराओ
 अश्वगंधा घृत, गूगल तिक्त घृत , नरसिंह रसायन का उपयोग करें सुधा कल्प  का इस्तेमाल करें, प्रवाल पंचामृत, कुक्कुटाण्डत्वक भस्म इत्यादि 
  हम यह नहीं बोल सकते कि vertebrae नया बन जाएगा लेकिन clinically  वह पहले से बहुत सही हो जाएगा

 इसमें ऑपरेशन नहीं करवाना है क्योंकि ऑपरेशन करवा दोगे तो वह स्टील के vertebrae डाल देंगे क्योंकि बाकी vertebrae कमजोर हैं तो वह उसका भार सहन नहीं कर  पाएंगे और मरीज बेड ridden  हो जाएगा

 इसमें कटी बस्ती भी दे सकते हैं वैद्यारतनम का महास्नेहम घृत को लगाकर आक और अरंड के पत्ते लगा कर कपड़ बंध करना है   | 
जिनके घुटनो में आवाज़ आती है , वो भी यह प्रयोग कर सकते है | 

 चंद्रप्रभा वटी का अस्थि मज्जा में भूमि 
 चंद्रप्रभा वटी दीपन पाचन करती है कलेद को निकाल देती है स्त्रोतोरोध को दूर करती है| 

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण