स्रोतस
स्रोतस संबंधी रोगों पर चर्चा से पूर्व स्रोतस को समझना आवश्यक है ।
*स्रोतस पर विचार मंथन*
*काव्य रचना स्वरचित*
(डॉ शिव आचार्य जी )
प्राण उदक और अन्न वह
रसवह स्रोतस ज्ञान ।
रक्त मान्स व मेदोवह
अस्थि स्रोतस मान ।।
मज्जावह स्रोतस सुनो
शुक्र मूत्र पहचान ।
पुरीष स्वेद स्रोतस यहा
तेरह सभी प्रकार ।
स्तन्य और आर्तव स्रोतो का
जाने नये विचार ।।


हमे तीन विषयो पर चर्चा करनी है ।
- स्रोतस निरूपण ।
- स्रोतो जन्य व्याधिया ।
- धातु जन्य व्याधिया।
शरीर स्थित रचनाओं में मूल भाग आकाशीय है। इन आकाशीय रचनाओं द्वारा किसी न किसी वस्तु(धातु व मल )का स्रवण होता रहता है। शरीर स्थित व संचार के लिये प्रत्येक वस्तु को आकाशीय रचना की आवश्यकता होती है। दोष धातुमलादिको का शरीर में परिवहन तथा स्रवण होने के कारण इनकी आधार भूत रचनाओं को स्रोतस कहते हैं।
प्रत्येक द्रव्य का पृथक स्रोतस होने से अनेक होते हैं। तथा उनमें से १३ का वर्णन मुख्य रुप से मिलता है।
ये निम्न है।
- प्राण वह स्रोतस
- उदक वह स्रोतस
- अन्न वह स्रोतस
- रसवह स्रोतस
- रक्त वह स्रोतस
- मॉस वह स्रोतस
- मेदोवह स्रोतस
- अस्थि वह स्रोतस
- मज्जावह स्रोतस
- शुक्र वह स्रोतस
- मूत्र वह स्रोतस
- पुरीष वह स्रोतस
- स्वेद वह स्रोतस
*आचार्य सुश्रुत ने आर्तव वह स्रोतस व स्तन्य वह स्रोतस का अतिरिक्त वर्णन किया है*
शरीर में स्रोतस की दुष्टि होने पर चार प्रकार के लक्षण मिलते हैं।
- अतिप्रवृत्ति ->अतिसार, प्रमेह, प्रदर , रक्त पित्त
- संग --> विबंध , मूत्रावरोध, रक्तस्कंदन
- सिरा ग्रंथि -->रक्षा, वंक्षण, तथा अन्य भागो में भी श्लीपद, ग्रंथिक, ज्वर, गंडमाला
- विमार्ग. गमन --> प्रत्येक रोग में स्थायी दोष का, रक्त पित्त में रक्त का आदि।
स्रोतो वैगुण्य के बिना रोगोत्पत्ति संभव नहीं है। स्रोतस की विकृति तीन प्रकार की होती है।
- स्रोतो दुष्टि -->मिथ्याआहार विहारादि से प्रकुपित दोषो द्वारा
- स्रोतो रोध -->आमोत्पत्ति के कारण
- स्रोतो वैगुण्य -->यह स्थान रोग का अधिष्ठान होता है। स्रोतो वैगुण्य के प्रकार के आधार पर ही आदि, जन्म, देश, काल, संघात, स्वभाव, दोष ,बल, प्रवृतव्यॉधियॉ का वर्गीकरण किया जाता है।
*संभाषा में शंका समाधान*
गहन चिंतन
स्रोतस में सर्व प्रथम यत् स्रवणात स्रोतांसि जिससे स्रवण होता है जिसमें वहन होता है जिसमें खं हो यानि खाली स्थान हो वे सब स्रोतस कहलाते है।इससे शरीर की प्रथम ईकाई प्रत्येक कोशिका स्रोतस है।
अब ये कोशिकाए अपने अपने कार्य की वजह से विविध रूपधारण कर अलग अलग संसथानो का रूप ग्रहण कर अंगो का निर्माण कर शरीर का धारण करती है।अतः पहले हमे *कोशिका की संरचना* पर ध्यान देकर विवेचन आरंभ करना उचित होगा।
*शिराधमनिर्विवर्जितम्*
इसका क्या अर्थ लिया जावे जबकि परिभाषा मे तो ये स्रोतस लक्षित होती है। ?
*अति प्रवृत्ति संगो वा सिराणाम् ग्रन्थयोsपि वा*
*विमार्गगमनं चापि स्रोतसाम् दुष्टि लक्षणम् ।(च.वि. 5)*
----धातुओ का अधिक निकलना या रूक जाना सिराओ मे ग्रन्थि पड़ जाना या धातुओ का विमार्गगमन हो जाना ।यह सभी सामान्यतः स्रोतो दुष्टि के लक्षण है ।
शिरा व धमनी रक्त संवहन मार्ग हैं| आयुर्वेद में जिस तरह से स्रोतो दुष्टि व दुष्टि का चिकित्सा वृत्त वर्णित है, उस दृष्टिकोण से स्रोतस शरीर लघूत्तम इकाइ Cells से लेकर अष्थियों तक व्याप्त हैं| उस हिसाब से स्रोतस को शरीर की कोशिकाओ व उतकों में संव्याप्त सूक्ष्म संवहन की तरफ संकेत जाता है | क्योकि स्रोतो दुष्टि के बिना रोग संभव नहीं है, तो, रोग व उसके लक्षण शरीर के कण कण में व्याप्त होते हैं ||
*शिराधमनीर्विवर्जितम्*
से तात्पर्य :-- यह है मेरे हिसाब से कि इसे उपलक्षण रूप में लिया जाय एवं साथ ही निषेधात्मक अर्थ ग्रहण करते हुए भी मात्र यह न माना जाय कि स्रोतस कोइ नाली जैसी रचना होती है
शरीर मे जितने अंग प्रत्यंग है
उन्हे शरीर से अलग कर दिया जाय तो शरीर किसे कहा जायेगा या सूतो के समुदाय को वस्त्र कहते है सभी सूतो को अलग कर दिया जाये तो वस्त्र किसे कहा जायेगा । उसी प्रकार धातुओ को वहन करने वाले जो स्रोत अलग अलग है
उनके समुदाय को पुरूष कहा जाता है ।
जिस धातु से जो स्रोत बने है और उनमे जो गमन होता है वह भिन्न भिन्न है ।-अन्न वह स्रोत मे खाया अन्न गमन करता है इसी प्रकार रक्त मास मेद अस्थि मज्जा शुक्र
इस तरह स्रोतो की रचना जो उसमे रस रक्त आदि का वहन है जिन धातुओ को वे पुष्ट करते है वे सभी स्रोतस ही है ।
आचार्य अग्नि वेश ने स्रोतस की प्राकृत कार्य क्षमता के लिये सर्वतंत्र
सिद्धान्त के रुप में अनुलोम निरुपण
न करते हुये प्रतिलोम विधि से बताया है कि जो आहार विहार दोष गुणों के
समान हो तथा धातुओ के भी विरुद्ध
हो वह स्रोतोदूषक होता है।
इस से यह स्पष्ट है कि स्रोतस की प्राकृत स्थिति दोषसाम्य ओर धातु साम्य पर पूर्ण तया निर्भर है।
बहुत दीर्घ व्याख्या लायक प्रश्न किया है , आयुर्वेद में बहत सी जगह प्राचीन आचार्यों के आशय को गड्डमड्ड कर दिया गया है-- उनमें से "स्रोतस्" पारिभाषिक शब्द भी हैं | क्योकि बहिर्मुख स्रोतस व अन्तरमुख स्रोतस - ये दो प्रकार के माने हैं | बहिर्मुख तो विवाद रहित हैं , लेकिन अन्तरमुख स्रोतसों में जो नाम दिए हैं आचार्यों ने, उनका वास्तविक निर्धारण नही किया जा सका है | क्योकि जैसे नाम हैं स्रोतसो के - अन्नवह, उदकवह, रसवह आदि , इन नामों का सीधा अर्थ निकाल लिया गया हैं , जबकि वस्तुत: एसा है नही |
आचार्य अग्नि वेश ने स्रोतस के रचनात्मक स्वरुप का निरुपण करते हुये *चरक विमान ५/२५* पर कहा है कि प्रत्येक धातु के वाहक स्रोत का वर्ण धातु वर्ण के समान होता है।
रचना वृत्त, स्थूल, अणु, तथा दीर्घ,
ओर प्रतानसदृश निर्देश दिये हैं।
क्रियात्मक दृष्टि से
धातु संबंधि विविध प्रकार के अभिवहन को जोकि
स्रोतस,सिरा, धमनी, रसायनी, रस वाहिनी, नाडी, पंथा, मार्ग, शरीर,
छिद्र, संवृत्त, असंवृत्त, स्थान, आशय,
निकेत तथा शरीर धात्वाकाश के रुप में निरुपित किया है।
इस से कोशा स्तर पर होने वाला
ओसमोसिस एक्सचेंज ओफ फलूईडपरमिएबिलिटी आदि सूक्ष्म तम किर्याओं का भी ुरिग्रहण किया गया है।
इस से यह सिद्ध होता है कि शरीर को दूषित करने वाले कारण दोष का ही एक रुप परिणाम क्रमशः स्रोतस को भी हर स्तर तक दूषित कर देता है।
शिरा धमनी व स्रोतस भिन्न-2 है उसका कारण सुश्रुत ने यह बताया है -
1लक्षण भिन्नता
2-मूल प्रथक-2होना
कर्म वैशिस्टय होना
4-आगम ने भी अलग अलग मानने से
यध्यपि यह subject काफ़ी विस्त्रिट है।
इन तीनो के परस्पर सन्निकर्ष होने, समानता होने से, सूक्ष्म होनेके आधार पर इनको एक नही माना जा सकता है
अब स्रोतस कारणों सही अर्थ प्रकाशित हुआ है।सुस्रुताचार्य भी यही कहना चाहते थे। यदि वे इन्हें स्रोततस नहीं मानते तो केवल वर्जित ही लिखते वि उपसर्ग लगाने का श्रम क्यों करते।इसका अर्थ है कि जब परिभाषा में ये सब स्रोतस है तो शिराधमनियो का तो कहना ही क्या!! ये तो स्रोतस है ही!!।
आयुर्वेदज्ञो ने स्रोतस के निम्न स्वरुप
नाम और कार्य के अनुसार स्वीकृत किये हैं
१_प्राणवह स्रोतस
स्वरुप नाडी
कार्य. श्वास, प्रश्वास
दोष संबंध. वायु
२-. उदक वह स्रोतस
स्वरुप. रसायनी
कार्य उदक संवहन
दोष संबंध. कफ
३-अन्नवह स्रोतस
स्वरुप मार्ग
कार्य. अन्न ग्रहण
दोष संबंध. पित्त
४- रसवह स्रोतस
स्वरुप. रस वाहिनी
कार्य रस संवहन
दोष संबंध कफ
५- रक्त वह स्रोतस
स्वरुप ग्रंथि
कार्य. रक्त संवहन
दोष संबंध. पित्त
६- मॉस वह स्रोतस
कार्य. मॉस संवहन
दोष संबंध.कफ
७- मेदोवह स्रोतस
कार्य मेद संवहन
दोष संबंध कफ
८- अस्थि वह स्रोतस
दोष संबंध वायु
९- मज्जावह स्रोतस
दोष संबंध. कफ
१० शुक्र वह स्रोतस
स्वरुप पंथान
कार्य शुक्र संवहन
दोष संबंध कफ
११- मूत्र वह स्रोतस
स्वरुप. मार्ग
कार्य मूत्र संवहन
दोष संबंध कफ
१२ - पुरीष वह स्रोतस
स्वरुप मार्ग
कार्य पुरीष संवहन
दोष. वायु
१३- स्वेद वह स्रोतस
स्वरुप. शारीर छिद्र
कार्य स्वेद संवहन
दोष संबंध पित्त
१४- स्तन्य वह स्रोतस
स्वरुप शरीर छिद्र
कार्य स्तन्य संवहन
दोष संबंध कफ
१५- आर्तव वह स्रोतस
स्वरुप मार्ग
कार्य आर्तव संवहन
दोष पित्त।
1. *प्राण वह स्रोतस*
क्षयात, संधारणात, रुक्षान्न सेवा
क्षुधितस्य व्यायामात, अन्य दारुण कार्य
दोष समानता वायु
2. *उदक वह स्रोतस*
औष्ण्यात, आमात, भयात, पानात,
अति शुष्कान्न सेवनात, तृष्णयाश्चातिपीडनात
दोष समानता. पित्त कफ वायु पित्त
वायु
3 *अन्न वह स्रोतस*
अति मात्रस्य भोजनात, अकाले भोजनात, अहित भोजनात, पावकस्य वैगुण्यात
दोष. कफ
4 *रसवह स्रोतस*
गुरु ,शीत, अति स्निग्ध, अति मात्र समश्नताम, चिन्त्यानांचातिचिन्तनात
कफ, वायु
5 *रक्त वह स्रोतस*
विदाही, स्निग्ध, उष्ण, द्रव, अन्नपानाति सेवनात,
आतप, अनल,अतिमात्रासेवन
पित्त वायु
6 *मॉस वह स्रोतस*
अभिष्यंदी, स्थूल,गुरुभोजनात, भुक्त्वा च स्वपतां दिवा
कफ
6 *मेदोवह स्रोतस*
अव्यायामात, दिवास्वप्नात, मेद्यानांचानाति भक्षणात
वारुण्याश्चाति सेवनात
कफ
7 *अस्थि वह स्रोतस*
व्यायामात,अतिसंक्षोभात, अस्थनामति, विघट्टनात,
वातलानां च सेवनात
वायु
8 *मज्जावह स्रोतस*
उत्पेषात, अतिअभिष्यंदात अभिघातात, प्रपीडनात, विरुद्धानां च सेवनात
वात कफ
9 *शुक्र वह स्रोतस*
अकाल योनि गमनात
निग्रहनात अतिमैथुनात,
शस्त्र क्षार अग्नि क्रिया
वायु
10 *मूत्र वह स्रोतस*
मूत्रितो उदक सेवनात
मूत्रितो स्त्री सेवनात
मूत्रितो भक्ष्य सेवनात
मूत्र निग्रहनात
क्षीण समय
अभिक्षतस्य
वायु
11 *पुरीष वह स्रोतस*
विधारणात
अतिअशनात , अजीर्णात
अध्यशनात, अग्निमॉद्य
कृशता
वायु
कफ
मेदोवह स्रोतस
व्यायामात,अ तिसंतापात
शीतोष्ण क्रम सेवनात
क्रोध,शोक,भयात
वात पित्त
*स्रोतोदुष्टि सामान्यहेतवः*
आहारश्च विहारश्च यः स्याद् दोषगुणैः समः
धातुभिर्विगुणश्चापि स्रोतसां सः प्रदूषकः ।।च वि 5/23
अति सृष्टम, अतिबद्धम्, कुपित अल्पाल्पं, अभीक्ष्णं वा सशब्दशूलं उच्छवसन्तम्
*चिकित्सा सिद्धान्त*
स्निग्ध स्वेदन मे
श्लेष्म स्वेदनम्
स्रोतस शोधन मे
स्रोतो मृदुत्वम्
वातानुलोमनम
श्लेष्म संजननम्
वमनम्
धूम्रपान
वात शमनम
कफाधिके वमनम्
कफाधिके बलवत विरेचनम्
वातिके दुर्बले वातशमनम् तर्पणच।
जिह्वा तालु औष्ठ कंठ क्लोम शोषम्
अति प्रवृद्ध पिपासा
चिकित्सा सिद्धान्त
जल सेवनम्
मॉस सेवनम्
शतधौत घृतेनाक्त अवगाहनम्
दुग्ध सेवनम्
नस्य प्रयोग
गंडूष प्रयोग
तृष्णा नाषक प्रलेप
अन्न नाभिलाषणम् अरोचकम्
अविपाक छर्दि
तृष्णा
*चिकित्सा सिद्धान्त*
वमनम्
विरेचनम्
अग्नि दीपनम्
लंघनम्
पाचनम्
अश्रद्धा,अरुचि,आस्य वैरस्य,अरसज्ञता,ह्रल्लास,गौरव,तंद्रा
अंगमर्द,ज्वर,तमः।पॉडु ,स्रोतो रौध,क्लैव्य,साद,कृशांगता,अग्नि नाश
अयथाकाले वलय पलितानि च्।।
*चिकित्सा सिद्धान्त*
रसजानां विकारानाम् सर्वलंघनमौषधम्
कुष्ठ,विसर्प,पिडीका,रक्त पित्त,असृग्दर,गुदपाक,मेढ्रपाक ,मुखपाक,प्लीहावृद्धि,गुल्म,विद्रधि.,नीलका,कामला,व्यंग पिप्लु. तिलकालक,दद्रु. चर्मदल ,श्वित्र,पामा,कोठ.रक्तमंडलानि
*चिकित्सा सिद्धांत*
रक्त पित्त चिकित्सा
विरेचन
उपवास
रक्तविस्रावण
अधिमॉस.अर्बुद,कील,गलशालूक
गसशुंडी,पूतिमॉस,अलजी,गलगंड
गंडमाला,उपजिह्विका।
*चिकित्सा सिद्धान्त*
वमनम् विरेचनम् शस्त्र क्षार अग्नि कर्म
आयुषोह्राषो, जवोपरोध, कृच्छव्यवायता,दौर्बल्यं स्वेद बाधा
पिपासातियोगश्चेति
*चिकित्सा सिद्धान्त*
गुरु च अपतर्पणं चेष्टं स्थूलानां कर्षनम् प्रति।प्रजागरं, व्यवाय ं, व्यायाम,चिन्तनम्।
अध्यस्थि, अधिदंत, दंतास्थिभेद, दंतास्थिशूल, दंतास्थि विवर्णता,
केशलोम नखश्मश्रु दोषाः
*चिकित्सा सिद्धांत*
पंचकर्माणि भेषजम्
बस्तयः क्षीरसर्पिषि तिक्तकोपहितानि चा।।
रुकपर्वणां , भ्रमो, मूर्च्छा, तमसदर्शनम्, स्थूलमूलानां पर्वजानां आरुषांदर्शनम्
*चिकित्सा सिद्धान्त*
मधुर तिक्त अन्नम्, वयवाय, व्यायाम
उचित काल मात्रयाचशुद्धि
क्लैव्यम् अहर्षणम्, रोगीवाक्लीबमल्पायुविविरुपं वा प्रजायते।
नचास्यं जायते गर्भःपतति प्रस्रवत्यपि।
शुक्रं हि दुष्टं साुत्य सदारं बाधते नरम्।
*चिकित्सा सिद्धान्त*
स्वादु तिक्तकं अन्नम् व्यवाय व्ययामो
शुद्धि काले च मात्रया
अति सृष्टम अतिबद्धम्, प्रकुपितम्
अल्पं बहलं सशूलं मूत्रयति
*चिकित्सा सिद्धान्त*
मूत्र विरेचनम्
कृच्छेण, अल्पाल्पं सशब्दं सशूलं
अतिद्रवं, अतिग्रथितं, अतिबहु
*चिकित्सा सिद्धान्त*
ग्राही ओषधि
अस्वेदनम् अति स्वेदनम् पारुष्यम्
अतिश्लक्षणतामंगस्य, परिदाह,
लोमहर्ष
*चिकित्सा सिद्धान्त*
लंघनम् पित्त शमनम् त।
दूसरे शब्दो में खं वै गुण्य दूर होकर
शरीर को प्राकृत कर्म संपादन करने की स्थिति दोषधातुमल वैषम्य दूर होकर उत्पन्न होती है। ओर पथ्य सेवा द्वारा बलाधान होने पर व्याधि क्षमत्व
के माध्यम से रोगी आरोग्य प्राप्त कर लेता है।
*दूसरे शब्दो में यही चिकित्सा भी कही जा सकती है।*
( Elective affinity of drug )
कुछ द्रव्यो की कुछ विशिष्ट स्रोतो या अवयवो के प्रति विशिष्ट प्रीति होती है ।
प्रमाथि द्रव्य स्रोतो का संग हटा देते है । आमलकी का रस और रसवह स्रोतस पर प्रभाव
मंजिष्ठा का रक्त और रक्त वह स्रोतस भल्लातक का मासवह स्रोतस शिलाजतु का मेद व मेदोवह स्रोतस प्रवाल पिष्टी का अस्थि व अस्थि वह स्रोतस शोभान्जन का मज्जा व मज्जा वह स्रोतस और कपिकच्छु बीज का शुक्र व शुक्रवह स्रोतस पर प्रभाव विशिष्ट प्रीति के उदाहरण है ।
नागकेशर, लोध्र और मोचरस
यह तीनो उत्तम रक्त स्तम्भक
है परन्तु लोध्र का सर्वोत्तम रक्त स्तम्भक कर्म रक्त प्रदर मे
नागकेशर रक्तार्श मे और मोच रस का रक्तातिसार मे प्रभाव होता है ।यह इसलिए होता है कि उनकी उन स्रोतो के प्रति विशिष्ट प्रीति होती है ।
अर्जुन का ह्रदय पर
कुमारी का यकृत पर
पुष्कर मूल का फुफ्फुसो पर प्रभाव ।
शरपुन्खा का प्लीहा पर प्रभाव
सर्पगंधा का रक्त वाहनियो पर प्रभाव ।
इस प्रकार औषधि के विशिष्ट कर्म विशिष्ट प्रीति के आधार पर द्रव्यो का चिकित्सा मे सफलता के लिए उपयोग किया जाता है ।
Comments
Post a Comment