पित्ताशय की थैली | Gallbladder

 मानव शरीर में पित्तरस भंडारण का कार्य पित्ताशय की थैली (गॉलब्लेडर) करती है। इसके साथ ही यह भोजन को पचाने के लिए छोटी आंत को प्रभावित करती है। आधुनिक समय में पित्ताशय (गॉलब्लेडर) से संबिधित कई सारी समस्याएं हो रही हैं। जिसमें गैल्स्टोन, कोहलेनजिटिस (cholangitis), अग्नाशयशोथ  (pancreatitis) जैसी कई समस्याएं शामिल हैं। हालांकि, पित्ताशय मानव के लिए इतना महत्वपूर्ण नहीं होता है, जितना अन्य अंग। क्योंकि पित्त अन्य तरीकों से भी छोटी आंत तक पहुंच सकता है। यानि की बिना पित्त की थैली के भी मनुष्य जीवित रह सकता है।



क्या है पित्ताशय की थैली? (What is gallbladder)

पित्ताशय की थैली का (gallbladder) आकार नाशपति के समान होता है। यह पेट के ऊपरी हिस्से के दाएं और लिवर (liver) के नीचले हिस्से में होता है। यह पित्त प्रणाली का बी हिस्सा होता है, जो शरीर में पित्तरस (bile) के भंडारण, उत्पादन और परिवहन में अहम भूमिका निभाता है। पित्ताशय छोटी आंत तक पित्त रस पहुंचाने का कार्य करता है। वहीं, छोटी आंत इसमें मौजूद फैट को पचाने और तो़ड़ने का कार्य करती है। जब हम खाना नहीं खाते हैं, तो पित्त की थैली भरी होती है। वहीं खाना खाने के बाद पित्त की थैली खाली रहती है।  


पित्ताशय के कार्य (Gall bladder functions)

पित्त की थैली मानव शरीर में निम्न कार्य करती है-

पित्त का भंडारण करना 
  • डुओडेनम (Duodenum) या छोटी आंत तक पित्त नली के माध्यम से पित्तरस को जारी करना
फैट को पचाने में सहायक। 
  • पित्त मुख्यत: पानी और नमक से मना होता है। इसी कारण यह शरीर से बिलीरुबिन को कम करने में हमारी मदद कर सकता है। 

पित्ताशय रोग और उनके लक्षण (Gall bladder disease and symptoms)

पित्ताशय थैली को प्रभावित करने वाली समस्याओं या स्थितियों को पित्ताशय रोग कहते हैं। पित्त की थैली में सूजन (Inflammation) पित्ताशय रोग का प्रमुख कारण होता है, जिसे कोलीसिस्टाइटिस (cholecystitis) का रूप कहा जाता है। पित्ताशय में सूजन के कारण छोटी आंत की ओर खूलने वाली पित्त नलिकाओं में अवरुद्ध उत्पन्न होता है, जिसके कारण नेक्रोसिस (Necrosis) (ऊतक विनाश) या गैंग्रीन (Gangrene) जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पित्ताशय रोग कई प्रकार के होते हैं-

पित्ताशय में सूजन (गॉलब्लैडर की सूजन) (Cholecystitis) - इस बीमारी से पीड़ित मरीजों में उल्टी होना, पीलिया, बुखार आना, जी मिचलाना जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

पित्ताशय की थैली के कैंसर (Gallbladder cancer) - पित्ताशय कैंसर का इलाज काफी मुश्किल है। इस समस्या में कैंसर की कोशिकाएं आन्तरिक परतों से लेकर बाहरी परतों, लिवर, लिम्फ नोड्स (lymph nodes) और शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगती हैं। 

पित्ताशय की थैली के रोग गॉलब्लैडर गैंग्रीन (Gangrene of the gallbladder)- यह बीमारी डायबिटीज और अधिक उम्र के पुरुषों को अधिक प्रभावित करता है। इसमें मरीजों को पित्ताशय में दर्द होना, बुखार आना, उलटी होना, कम रक्त दबाव की समस्या उत्पन्न होना इत्यादि लक्षण नजर आते हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियां इस तरह हैं-

  • पित्ताशय की थैली का रोग बिलीरी डिस्केनेसिया (Biliary dyskinesia)
  • पित्ताशय की थैली का रोग गैल्स्टोन (Gallstones)
  • पित्ताशय रोग गॉलब्लैडर पोलिप्स (Gallbladder polyps)
  • पित्ताशय के रोग कोलेडोकोलिथियासिस (Choledocholithiasis) 

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण