सूजन /एडिमा
सूजन को एडिमा भी कहा जाता है एवं इसके निम्न दो प्रकार हैं –
- सूजन वाले हिस्से को दबाने पर उस पर निशान पड़ जाना या उसका काला पड़ना।
- सूजन वाले हिस्से को दबाने पर कोई निशान न पड़ना।
आयुर्वेद में सूजन को शोथ कहा गया है। आयुर्वेद के अनुसार किसी अंग के कार्य में रुकावट या बाधा आने की वजह से शरीर में सूजन आती है। सूजन के कुछ लक्षणों में शरीर में भारीपन और सूजन वाले हिस्से का रंग फीका पड़ना शामिल है।
सूजन के इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपचार में अभ्यंग (तेल मालिश की विधि), लेप (प्रभावित हिस्से पर औषधि लगाना) और रक्तमोक्षण (दूषित रक्त निकालने की विधि) की मदद से शरीर से अतिरिक्त दोष और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल दिया जाता है।
सूजन को कम करने के लिए अर्जुन, शुंथि सोंठ ), अरंडी और पुनर्नवा जैसी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। सूजन को कम करने के लिए आयुर्वेदिक मिश्रण जैसे कि चंद्रप्रभा गुटीका, पुर्नवासक, दशमूलारिष्ट और आरोग्यवर्धिनी वटी असरकारी हैं। अपने दैनिक आहार में पुराने छाछ , अरबी , मूली और परवल को शामिल करें एवं अनुचित खाद्य पदार्थों (जैसे मछली के साथ दूध ) का सेवन न करें। एडिमा की समस्या को खत्म करने के लिए सेक्स से दूर रहें और ज्यादा देर तक चलने से बचें।
सूजन का आयुर्वेदिक इलाज -
- अभ्यंग
अभ्यंग एक चिकित्सीय प्रक्रिया है जिसमें शरीर पर तेल को डाला एवं उससे मालिश की जाती है। ये शरीर की शिरोबिंदुओं को साफ करता है और शरीर के संवेदनशील बिंदुओं के बीच ऊर्जात्मक संतुलन पैदा करने में मदद करता है।
अभ्यंग प्रमुख तौर पर लसीका प्रणाली को उत्तेजित करता है और मस्तिष्क, मांसपेशियों एवं अस्थि-मज्जा के कार्य में सुधार लाता है।
ये चिकित्सा शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है और कोशिकाओं को पोषण प्रदान करती है।
सूजन के इलाज के लिए अभ्यंग में दशमूल क्वाथ (काढ़े का प्रयोग किया जाता है क्योंकियों इसमें वातघ्न (वात कम करने वाले) गुण होते हैं।
अभ्यंग के बाद दशमूल क्वाथ के इस्तेमाल से स्वेदन (पसीना निकालने की विधि) कर्म किया जाता है।
- मृदु विरेचन (हल्के दस्त)
कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए विरेचन का प्रयोग किया जाता है जिसमें चेचक, त्वचा पर चकत्ते , पेट में ट्यूमर और पीलिया शामिल है। इस चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली जड़ी बूटियां और हर्बल मिश्रण शरीर से विषाक्त पदार्थों, अतिरिक्त बलगम , वसा और पित्त को साफ करते हैं।
विरेचन से विष, किडनी स्टोन , पेचिश और खून में बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण के इलाज में मदद मिलती है। मृदु विरेचन खासतौर पर वात शोथ में लाभकारी है। विरेचन के बाद स्नेहन में अरंडी का इस्तेमाल किया जाता है।
- लेप
लेप को विभिन्न औषधियों और जड़ी बूटियों से तैयार किया जाता है एवं इसे त्वचा पर बालों की उल्टी दिशा में लगाया जाता है। आमतौर पर लेप का इस्तेमाल सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।
लेप के लिए विभिन्न जड़ी बूटियों को पानी या किसी अन्य तरल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाया जाता है।जड़ी बूटियों और घी या तेल का अनुपात खराब हुए दोष के प्रकार पर निर्भर करता है।एडिमा के इलाज में लेप के लिए आमतौर पर पुनर्नवा, अदरक और देवदार का इस्तेमाल किया जाता है।हरिद्रा (हल्दी , रक्तचंदन (लाल चंदन , दारुहरिद्रा( हरीतकी और अन्य जड़ी बूटियों को पित्तज शोथ घटाने के लिए लेप में इस्तेमाल किया जाता है।
- रक्तमोक्षण
इस चिकित्सा में रक्तपात प्रक्रिया के द्वारा शरीर की विभिन्न बिंदुओं से विषाक्त पदार्थ निकाले जाते हैं।ये कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि सिरदर्द , लिवर संबंधित रोग, प्लीहा और हाइपरटेंशन से राहत दिलाता है। (बाहरी कारणों की वजह से हुई सूजन को कम करने के लिए रक्तमोक्षण उपयोगी है। चूंकि, ये खून से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है इसलिए ये विष के कारण हुई सूजन को दूर करने में उपयोगी है।
बाहरी कारणों की वजह से हुई सूजन में रक्तमोक्षण के साथ परिषेक स्वेद (गर्म औषधीय तरल को शरीर पर डालना) दिया जाता है।
सूजन की आयुर्वेदिक दवा, जड़ी बूटी और औषधि
सूजन के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां
अर्जुन
- अर्जुन में उत्तेजक, ऊर्जादायक और संकुचक (शरीर के ऊतकों को संकुचित करने वाले) गुण मौजूद हैं। ये प्रजनन, परिसंचरण और पाचन प्रणाली पर कार्य करती है।
- ह्रदय रोगों के लिए इसे उत्तम जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है एवं इसी वजह से ये खराब वात के कारण ह्रदय के कार्यों में आई रुकावट से पैदा हुई सूजन के इलाज में उपयोगी है।
- अर्जुन से सूजन, दाग-धब्बों बों और घाव को ठीक किया जा सकता है। ये दस्त (diarrhea), एनजाइना ( angina) (दिल की मांसपेशियों में रक्तप्रवाह कम होने के कारण छाती में दर्द (chest-pain)), अल्सर (ulcer) और त्वचा विकारों का इलाज (skin-disorders) करती है।
- आप अर्जुन को पाउडर, रस, काढ़े, आसव/अरिष्ट के रूप में या चिकित्सक के निर्देशानुसार ले सकते हैं।
पुनर्नवा
- पुनर्नवा, किडनी स्टोन के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख जड़ी बूटी है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कि बवासीर piles), ह्रदय रोगों, गों सूजन, त्वचा विकारों, रों अस्थमा और सांप के काटने
- पर काम आती है। (और पढ़ें - सांप के काटने का इलाज snake-bite))
- सांप या चूहे के काटने पर इसे लगाया जाता है एवं पुनर्नवा इस स्थितिमें सूजन को कम करती है। पुनर्नवा की पत्तियों का रस पीलिया के इलाज में उपयोगी है और इसकी जड़ का काढ़ा अंदरूनी सूजन का इलाज करने में मदद
- करती है। (और पढ़ें - चूहे के काटने पर क्या करना चाहिए
- आप पुनर्नवा को अर्क, काढ़े, पाउडर, जूस या पेस्ट के रूप में शहद के साथ डॉक्टर के निर्देशानुसार ले सकते हैं।
अदरक
- औषधीय गुणों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल किया जाता है।
- ताजी अदरक जुकाम , बुखार , अस्थमा, अपच , गले में खराश (itchy-throat), लेरिन्जाइटिस (laryngitis) और दस्त के इलाज में मदद करती है।
- सूखी अदरक या शुंथि को काली मिर्च या पिप्पली के साथ लेने पर ये वायुनाशक (पेट फूलने की समस्या को कम करने) और रेचक (जुलाब) कार्य करती है।
- दर्द निवारक और सूजनरोधी गुणों के कारण अदरक सूजन को कम करने में उपयोगी है।
- शुंथि शरीर से अतिरिक्त वात और कफ को खत्म करने में मदद करती है।
- ये कब्ज (, पेट फूलने , दांत में दर्द, अल्सर , मूत्र असंयमिता, उन्माद (बेहोशी और आर्थराइटिस के
- इलाज में असरकारी है। अदरक का सेवन याददाश्त बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। (और पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के घरेलू उपाय
- आप अदरक या शुंथि को पेस्ट, ताजा रस, काढ़े, गोली, पाउडर या डॉक्टर के निर्देशानुसार ले सकते हैं।
Comments
Post a Comment