रत्ती

 यह शब्द लगभग हर जगह सुनने को मिलता है। जैसे - 'रत्ती भर भी परवाह नहीं, रत्ती भर भी शर्म नहीं', रत्ती भर भी अक्ल नहीं... आपने भी इस शब्द को बोला होगा, बहुत लोगों से सुना भी होगा। आज जानते हैं 'रत्ती' की वास्तविकता, यह आम बोलचाल में आया कैसे.

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रत्ती एक प्रकार का पौधा होता है, जो प्रायः पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे #घुँघची, #गुंजा आदि नामों से भी जाना जाता है।इसके मटर जैसी फली में लाल-काले रंग के दाने (बीज) होते हैं, जिन्हें रत्ती कहा जाता है।
प्राचीन काल में जब मापने का कोई सही पैमाना नहीं था तब सोना, जेवरात का वजन मापने के लिए इसी रत्ती के दाने का इस्तेमाल किया जाता था.
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस फली की आयु कितनी भी क्यों न हो, लेकिन इसके अंदर स्थापित बीजों का वजन एक समान ही 121.5 मिलीग्राम (एक ग्राम का लगभग 8वां भाग) होता है।
तात्पर्य यह कि वजन में जरा सा एवं एक समान होने के विशिष्ट गुण की वजह से... कुछ मापने के लिए जैसे रत्ती प्रयोग में लाते हैं। उसी तरह किसी के जरा सा गुण, स्वभाव, कर्म मापने का एक स्थापित पैमाना बन गया यह "रत्ती" शब्द।
इस पौधे का उपयोग आयुर्वेद में किया जाता है।
रत्ती के सफेद किस्म का उपयोग कामोत्तेजक तेल तैयार करने के लिए किया जाता है।
पत्तियों से बनी चाय का उपयोग बुखार, खांसी और जुकाम के लिए किया जाता है।
इसके बीज जहरीले होते हैं इसलिए तकनीकी उपचार के बाद ही उपयोग किया जाता है।
पत्तियों को शहद के साथ मिलाकर सूजन में उपयोग किया जाता है।
जमैका में चाय के विकल्प के रूप में इसका उपयोग होता है।
"जेकिरिटी" के नाम से बीज का उपयोग नेत्र रोग के मामलों में किया गया है।
भारतीय बाल उत्पादों में इसका उपयोग बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
1889 में प्रकाशित 'ऑस्ट्रेलिया के उपयोगी मूल निवासी' पुस्तक में दर्ज है कि "भारत में इस पौधे की जड़ों को शराब के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है।
गठिया (Rheumatism), ल्यूकोरिया (Leucorrhoea) और साइटिका (Sciatica) में गूंजा के पौधे के अलग अलग भाग का उपयोग किया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण