पेट का सीक्रेट-रोज़ पेट साफ़ होने का राज

 हर व्यक्ति का पेट अलग तरह से साफ़ होता है | 

  • कुछ लोग उठते ही पेट साफ़ करते है | 
  • कुछ लोगों को पानी पीना पड़ता है | 
  • कुछ लोगों को सैर करनी  पड़ती  है | 
  • कुछ लोगों को चाय पीनी  पड़ती  है | 
  • कुछ लोगों का एक बार में नहीं होता साफ़ ,बार बार जाना पड़ता है | 


ऐसा क्यों होता है ?


पेट की प्रकृति को कोष्ठ कहते है | वह कैसे behave करेगा ?

  • क्रूर ( Hard )
  • मध्यम (Medium )
  • मृदु (soft )


क्रूर -वात वालों का कोष्ठ क्रूर होता है क्योंकि वायु रुक्ष है | वायु की रुक्षता के कारण ऐसे लोगों कोष्ठ क्रूर होता है| मतलब इनका मल सख्त और कड़क रहेगा | 

लक्षण 

इनका पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता ,ऐसा भी हो सकता है की प्रकृति पित्त हो पर कोष्ठ वायु वाला हो | 

ऐसा उनके साथ होता है जिनकी वायु विषम है | 

क्योंकि इनकी वायु संतुलित नहीं होती तो ऐसा होता है ,

बड़ी आँत सोखने का काम करती है ,सबसे ज्यादा पानी बड़ी आँत सोखती है | 

पक्वाशय वायु का स्थान है ,इनको गैस बहुत बनती है ,इनको हरड़ ,त्रिफला वगैरह से कुछ नहीं बनता || 

ये सुबह गर्म पानी पिएंगे ,10 -15 चक्कर लगाएंगे ,चाय कॉफ़ी वगैरह पिएंगे ,ऐसे लोगों का कोष्ठ क्रूर होता है | 

इनका वायु + आकाश सबसे ज्यादा बिगड़ा हुआ है | 

या वात या वात कफ वालों में देखने को मिलता है | 

उपाय 

  • इनको गरम चीज़े लेनी चाहिए | 
  • घी + एक चुटकी सेंधा नमक खाने के बीच में | 
  • रात को मुन्नका भिगोकर सुबह उसका पानी पिओ | 
  • ऐसे लोगों को पानी का एनिमा कभी नहीं लेनी चाहिए ,उनका पेट तो साफ़ हो जाता है पर बाद में बहुत ज्यादा गैस हो जाती है | 
  • ऐसे लोगों को 50 -100 मिली तेल की बस्ती लेनी चाहिए वो भी थोड़ा सा नमक डालकर या चिंचा लवण (इमली को मूंगफली के तेल में डालकर ,नमक डालकर बनता है )नाम का तेल आता है ,उसकी बस्ती लेनी चाहिए | 
  • उड़द ,दही ,खट्टी छाछ ,दही का पानी पिओ ,

मृदु (soft ) 
  • जिनकी holding capacity बहुत कम होती है | जिनकी अग्नि तिष्ण होती है ,इनके साथ कब्ज की कोई दिक्कत नहीं होती ,इनके साथ ऐसा हो सकता है कि खाया और motion जाना पड़ जाये | 
  • ऐसा भी हो सकता है दिन में 4 -5 बार motion जाना पड़े | 
  • जिन्होंने रात में कुछ गरम लिया और सुबह एक दम पेट साफ़ हो जाता है | 
  • इनके साथ उल्टा रहता है की कुछ गरम खा लिया और पेट साफ़ हो गया या गर्मी बढ़ गयी और दस्त हो गए | 
  • ये पित्त प्रकृति वालों के साथ देखने को मिलता है | 

  • इनको कब्ज की तो कोई दिक्कत नहीं होती अगर हो तो रात को गरम दूध ले लो या गर्म पानी 
  • इनको holding power अगर बढ़ानी है तो बेल पाउडर ,आँवला या खाने से पहले अनार 
  • इनको कभी कभी motion में जलन की तकलीफ भी हो सकती है | 

मध्यम 
  • यह कफ प्रकृति वालों के साथ ज्यादा होता है ,इनका मल न तो ज्यादा कड़क होता है और न ज्यादा पतला | 
  • इनका निश्चित समय पर पेट साफ़ हो जाता है| 
  • इनको आगे जाकर चिकना मल आ सकता है | 

  • उसके लिए खाने से पहले 2 चुटकी हरड़ पाउडर और एक चुटकी सौंठ पाउडर ले | 

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण