नाभि में तेल लगाना का फायदा

  •  प्राण ( आँख ,कान ) प्राण वायु का काम करने का स्थान ऊपर से नाभि तक है | 
  • उदान (दिमाग ) -जो वायु ऊपर की तरफ काम करती है ,बोलते है ,ताकत है ,बल है ,आपकी आवाज़ निकलती है | 
  • व्यान (परिसंचरण) -व्यान वायु  पुरे शरीर में घूमती है | 
  • समान ( पाचन ) -जो खाना हम खाते है उसे लेना ,लेकर पचाना ,पचने के बाद उसको divide करना ,ये सब काम समान वायु करती है | जो खा रहे है वो सही समय पर निकले ,उसके अंदर का पोषण अच्छे से अवशोषित हो | 
  • अपान  ( बाहर निकालना )- नीचे से कोई भी चीज़ निकलेगी वो अपान वायु का काम है ,चाहे वो मल ,मूत्र ,शुक्र ,मासिक धर्म हो 

सभी प्रकार की वायु नाभि से जुडी हुई है | 
गर्भ धारण से पैदा होने तक बच्चा नाभि से जुड़ा रहता है | 
हमारे शरीर मैं सात चक्र है जिसमे 
  • मूलाधार चक्र
  • स्वाधिष्ठान चक्र
  • मणिपुर चक्र
  • अनाहत चक्र
  • विशुद्ध चक्र
  • आज्ञाचक्र
  •  सहस्रार चक्र

इसमें  मणिपुर चक्र नाभि पर है | 

नाभि पर तेल लगाने को नाभि पूर्ण कहते है | 

किन्हें लगाना है ?
  • जिन्हे वायु रोग है ,रुक्षता है | 
  • जैसे 
  • मल कड़क आना 
  • गैस बहुत हो रही है | 
  • त्वचा में कट हो रहे है | 
  • किसी भी कारण से रूखापन हो रहा ,गैस हो रही 
  • किसी भी कारण से जलन हो रही है | 
  • नाभि का मुख्य सम्बन्ध समान वायु से है | 
  • नाभि के आस पर गर्मी हो रही ,जलन हो रही तो भी तेल या घी लगाओ 
  • किसी भी प्रकार की रुक्षता के कारण होठ फट रहे है या बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा पन हो रहा है | 
  • या पेट की कोई समस्या हो रही है वायु के प्रभाव के कारण 
  • गुदा मार्ग पर कट हो गए हो 
  • बहुत डकार आती हो | 
  • कोई भी वात ,पित्त की बीमारी दिमाग में आती है तो नाभि पूर्ण करो | 
  • नाभि से नीचे की जो भी बीमारियां है |जैसे 
  • या मासिक धर्म के समय बहुत दर्द होता है | 
  • पेशाब करते हुए बहुत दर्द होता है | 
  • motion करते समय बहुत गैस ,जलन होती है | 

किनके लिए फायदेमंद नहीं है | 
  • जो बहुत ज्यादा मोटे है | 
  • बहुत ज्यादा कफ है | 
  • मल में बहुत ज्यादा चिकनापन आने की तकलीफ है | 
  • बहुत ज्यादा पेशाब आता है | 

अगर कफ वालों फिर भी लगाना है तो सरसों का तेल लगाए 
  • ज्यादा दिन न लगाएं क्योंकि यह शुक्र का क्षय करता है तो 14 से 21 दिन से ज्यादा न लगाएं | 

बाकि पानी प्रकृति के अनुसार लगा सकते है जैसे अगर वायु है तो तिल का तेल लगाए ,पित है तो घी लगाए | 

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण