भाँप / Steam

  •  भाप एक स्वेदन का तरीका है , स्वेदन का मतलब है पसीना लेने का तरीका | स्वेदन  पित्त का प्रकार है , इससे हम शरीर में गर्मी बढ़ाती है ,शरीर में गर्मी बढ़ने से स्वेद निकलता है | 
  • शरीर में स्वेद लेने से पित्त बढ़ता है | 
  • जब जब शरीर मैं कफ बढ़ गया हो , नाक पूरी बंद हो गयी है | 
  • सीने से अगर साँस लेते हुए आवाज निकलती है | (wheezing  Sound )
  • शरीर सुखता जा रहा है या ज्यादा रुक्षता है तो शरीर पर मालिश करके भाँप लो | फालतू का वात और कफ निकल जायेगा | 
  • सर्दी लगती है | खाया पिया तो कफ बनता है | बार बार थूकना पड़ता है | तो  भाँप लो | 


ऐसे लोगों को भाँप नहीं ले सकते | 

  • जिनको hypertension है , पित्त की दिक्कत है , अम्लपित्त है , गर्मी लगती है , bleeding (मलमार्ग , नाक या कहीं और से ) होती है या खून पतला करने की दवाई लेते है| 
  • या पहले स्ट्रोक की तकलीफ हो चुकी है | 
  • थोड़ा भी गरम खाने से तकलीफ हो जाती है | 
  • ज्यादा गर्मी से capillaries फट सकती है | हृदय रोग , Bleeding disorder ,Stroke की दिक्कत हो सकती है | 
  • अगर बिना जरूरत के भाप लेता है तो रक्त पित्त के विकार हो सकते है जैसे bleeding इत्यादि जो बहुत खतरनाक है |


किस चीज़ की भाँप ले ?

अमृत धारा को पानी में डालकर भांप ले , बहुत ज्यादा तेज होती है तो ध्यान से ले | सारा कफ निकाल देगी | 

  • या नारियल या तिल के तेल में 1 -2 बूंद अमृतधारा डालकर नाक के बाहर लगाओ , छाती पर मालिश करो | 
  • धनिया सौंफ का पानी पीओ 
  • गिलोय का पानी पीओ  ( 1  चम्मच गिलोय + 2 -3 गिलास पानी में आधा होने तक उबालो )
  • सौंठ का पानी पीओ  ( 1  चम्मच सौंठ + 2 -3 गिलास पानी में आधा होने तक उबालो )

अगर गर्मी लगती है तो ये पानी बंद कर दो और उबाल कर ठंडा पानी ले लो | 


Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण