तेल लगाने से दर्द बढ़ जाता है?

  •  अगर किसी की वायु बढ़ी हुई है परन्तु पाचन सही है तो उसे तेल लगाने से फायदा होगा 
  • दर्द तब बढ़ेगा जब वायु के साथ और विकार भी है जैसे खाना हजम न होना ,खाना पेट में पड़े रहना ,पेट फूलना ,खट्टी डकार आना इत्यादि 
  • जिनका खाना हजम नहीं होता उनका आम विष बनता है और अब जो तेल लगाया है वो भी शरीर को हजम करना पड़ता है | 
  • अगर पहला खाना हजम नहीं हुआ तो तेल लगाने से दर्द होगा | अगर ऐसा है तो पाचन पर काम करो 

    • जब भूख है तो खाना खाओ 
    • गर्म पानी पीओ 
    • धनिया जीरा का पानी पीओ 
    • मुंग दाल का पानी पीओ 
    • खाने से पहले अदरक और सेंधा नमक लो 
    • खाने में कड़वी चीज़ों की मात्रा बढ़ा दो 
    • खाने में जौ ,ज्वार ,नाचनी ,रागी इत्यादि की रोटी खाओ
    • दूध से बनी चीज़ें कम  करो जब तक पाचन नहीं बढ़ जाता | 

Comments

Popular posts from this blog

पंच-तत्व का शरीर क्या है और ये कैसे काम करते है.?

वात दोष को समझो।

आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांत- गुण